मानवता: सामाजिक संस्था ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए गरीब को भेंट की आर्थिक सहायता

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा नगर के तलैया फजल इमाम निवासी अंशुल कश्यप को एक लाख एक हज़ार की धनराशि भेंट की है। संस्थान ने यह धनराशि सामूहिक सहयोग से प्रदान की है। अंशुल कश्यप की दोनो किडनी काफी खराब हो गई है जिसके लिए गरीब अंशुल को अधिक धन की आवश्यकता थी।

श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान की कोषाध्यक्ष आकांक्षा सक्सेना, सचिव सुरेन्द्र पाण्डेय, ने एक मुहिम चलाकर मानवतावादी लोगो तक ये बात पहुंचायी कि अंशुल के इलाज के लिए धन की अति आवश्यकता है। लोगो ने बिना एक पल गंवाये मदद करना प्रारंभ कर दिया। आकांक्षा सक्सेना ने बताया अंशुल की तबियत इस हद तक खराब हो जायेगी ऐसा कभी स्वप्न में नहीं सोचा था।

देखते देखते हालत खराब होती चली गई अब बस एक ही उपाय था अगर पैसा होगा तो अच्छा इलाज कराकर अंशुल की जान बचाई जा सकती है। लेकिन पैसा होगा कैसे ये एक बड़ी बात थी। पैसा कैसे आए ये कैसे होगा बस यही सोच कर लोगो से मदद मांगनी शुरू की। लोगो ने भी बिना सोचे समझे मदद की है। जिसमे विशेष रूप से माधव सक्सेना, गौरव मिश्रा, आदेश अवस्थी, सुमित सिंह।

वंशिता, संदीप सक्सेना, सोनम, संदीप सक्सेना, शिल्पी,पूर्णिमा, सुपर्णा, राज कनौजिया, मन्नू, राजीव, पप्पू, साजन जोहरी,पारुल , याशिका आदि का विशेष रूप से सहयोग रहा। लोगों ने 1 हजार से लेकर 5 हजार तक का सहयोग प्रदान किया। संस्था द्वारा इस मुहिम में कुल 87694 रुपए की धनराशि संग्रहीत की गई। संस्था ने अंशुल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।