सभासद श्रीमती निर्मला शाक्य व महेश शाक्य एवं बबली देवी जिला योजना समिति के सदस्य निर्वाचित

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सभासद श्रीमती निर्मला शाक्य व महेश शाक्य एवं बबली देवी जिला योजना समिति के सदस्य पद का चुनाव जीत गयी।
मालूम हो कि 4 सदस्य पदों के लिए बीते दिनों 10 सभासदों ने नामांकन किए थे। पांच सभासदों ने निर्दलीय व 5 वार्ड अध्यक्षों ने भाजपा की ओर से नामांकन किया था।

अनुसूचित जाति महिला पद के लिए नगर पालिका फर्रुखाबाद के वार्ड लक्ष्मी बाई नगर की सभासद श्रीमती पूनम देवी पत्नी उमेश कुमार निवासी जटवारा जदीद ने निर्दलीय नामांकन किया। इसी पद के लिए नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के कबीर नगर की सभासद श्रीमती बबली पत्नी कमलेश ने भाजपा की ओर से पर्चा भरा था।

अनारक्षित पद के लिए नगर पालिका फर्रुखाबाद के अशोकनगर वार्ड के सभासद बृजेश कुमार शुक्ला मोहल्ला बजाजा निवासी ने निर्दलीय नामांकन किया। इसी पद के लिए फर्रुखाबाद नगरपालिका दुर्गा नगर वार्ड की सभासद श्रीमती विटाना देवी पत्नी रामवीर सिंह ने भाजपा की ओर से पर्चा भरा।

इसी पद के लिए कंपिल नगर पंचायत भगत सिंह आजाद नगर वार्ड के सभासद महेश ने भाजपा की ओर से नामांकन किया । अन्य पिछड़ा वर्ग पद के लिए फर्रुखाबाद नगरपालिका बौद्ध नगर की सभासद श्रीमती निर्मला शाक्य पत्नी अशोक कुमार ने निर्दलीय नामांकन किया। इसी पद के लिए फर्रुखाबाद नगरपालिका काशीराम नगर वार्ड की सभासद श्रीमती जूली पत्नी राजीव सिंह ने निर्दलीय पर्चा भरा।

इसी पद के लिए कमालगंज नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड के सभासद अनुराग यादव ने निर्मली पर्चा भरा। अन्य पिछड़ा वर्ग पद के लिए नगर पंचायत मोहम्मदाबाद किदवई नगर के सभासद संजीव सिंह ने भाजपा की ओर से नामांकन किया। महिला पद के लिए नगर पंचायत संकिसा विसारी देवी नगर वार्ड की सभासद श्रीमती सीमा दीक्षित पत्नी अतुल दीक्षित ने भाजपा की ओर से नामांकन किया।

एकमात्र महिला पद के लिए अकेली श्रीमती सीमा दीक्षित ने नामांकन किया था वह निर्विरोध विजयी हो गई। आज मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। सभासद श्रीमती निर्मला शाक्य ने 78 वोट हासिल कर 11 वोटों से अनुराग यादव को हराया अनुराग को 67 वोट मिले। सभासद महेश शाक्य 89 वोट पाकर 17 वोटों से श्रीमती विटाना देवी को पराजित किया विटाना देवी को 72 वोट मिले।

बबली देवी ने 105 को हासिल कर भाजपा प्रत्याशी पूनम देवी को 40 मतों  से पराजित किया पूनम देवी को 55 वोट मिले। विजयी सदस्यों को सभासदों के अलावा शुभचिंतकों ने बधाई दी।