बेटी व पत्नी को घायल कर व बेटे की हत्या कर व्यापारी ने लगाई फांसी: गांव में मातम

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) लाखों रुपए ठगे जाने से व कर्जे से दुखी दुखी व्यापारी ने बेटे को घायल कर व पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज वारदात आज सुबह थाना जहानगंज के ग्राम रतनपुर में हुई है। जिससे गांव में सनसनी फैल कर मातम छा गया। गांव के व्यापारी दिनेश यादव ने आज रात करीब तीन बजे सोते समय पत्नी बेट व बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। घातक हमले से वषीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान दिनेश यादव की बेटी भी घायल हो गयी। कमरे में की पुकार की आवाज सुनकर दिनेश की बहन ने दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोल कर भयभीत दिनेश घर से भाग गया। वह गांव के बाहर जाकर जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर लटक गया। उधर कमरे का नजारा देख कर परिजन बुरी तरह रोने चिल्लाने लगे। कमरे में 5 वर्षीय पुत्र ओसीएम मृत पड़ा था जबकि 30 वर्षीय पत्नी मीना गंभीर रूप से घायल थी 11 वर्षीय पुत्री आंशी मामूली घायल थी। जिससे अड़ोस पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी मीना देवी को लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया। बताया जाता है कानपुर के व्यापारी ने दिनेश के करीब 40 लाख रुपए हड़प लिए थे। जिसके कारण दिनेश टेंशन में रहता था चर्चा है की पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मौके पर जाकर गहराई से जांच पड़ताल की। एसपी श्री कुमार ने मीडिया को बताया कि दिनेश यादव ने आज सुबह उठते ही पत्नी बेटे पर पत्नी बेटे व बेट पर जानलेवा हमला किया। गेट खुलवाए जाने पर दिनेश घर से भाग गया उसने घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर लटक कर जान दे दी। हमले में बेटे की मौत हो गई बेटी आंशिक रुप से घायल हुई है। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि दिनेश ने बीती शाम गांव वालों को को लेनदेन के संबंध में मैसेज किया था। इस मामले की भी जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह एवं सीओ अरुण कुमार थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने भी मामले की जांच पड़ताल की फील्ड यूनिट ने घटना के साथ जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने लोहिया अस्पताल जाकर घायल महिला को देखा।