सांसद मुकेश राजपूत ने किया फर्रुखाबाद बाईपास पर पत्रकार के स्टोर का शुभउद्घाटनः 

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बीते दिन दोपहर को फीता काटकर पत्रकार आनंद भान शाक्य के स्टोर का शुभारंभ किया। इससे पूर्व भंते नागसेन ने नमन स्टोर में बौद्ध रीति रिवाज से विधिवत पूजन किया। नमन स्टोर के प्रोपराइटर आनंद भान शाक्य ने पंचशील पट्टिका पहनाकर सांसद मुकेश राजपूत पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह कटियार भाजपा नेत्री श्रीमती सरिता शाक्य आदि का स्वागत किया।

इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि इस इलाके में जरूरी घरेलू सामान की बिक्री के लिए ऐसे स्टोर की बहुत जरूरत थी। हर व्यक्ति चाहता है कि घर के नजदीक एक ही स्थान पर उचित रेट पर अच्छा सामान मिल जाएँ अक्सर काफी समय तक रेलवे के क्रॉसिंग बंद होने के कारण लोगों को बाजार से आने जाने में काफी परेशानी होती है। मालूम हो कि एफबीडी न्यूज के संपादक आनंद भान शाक्य ने ग्राम कुइयांबूंट फर्रुखाबाद बाईपास पर नमन स्टोर खोला है।

उद्घाटन अवसर पर प्रमुख वयोवृद्ध बौद्धिस्ट कर्मवीर शाक्य सपा नेता नागेंद्र शाक्य आढती रामौतार शाक्य अवनीश शाक्य कुलदीप कठेरिया अभय शाक्य पुष्पराज शाक्य मास्टर नाहर सिंह वर्मा हीरालाल शाक्य विजय प्रताप सिंह एडवोकेट अजय प्रताप सिंह एडवोकेट सचेश्वर एडवोकेट सतेन्द्र राजपूत पत्रकार इमरान खान इंतखाब भगवानदास वर्मा सभासद विश्वनाथ राजपूत महावीर शाक्य अजीत यादव बसंत शाक्य दिवारी लाल विवेक शाक्य महेश शाक्य आसाराम वर्मा राकेश शाक्य अमन शाक्य सोनू यादव अरुन शाक्य अमित शाक्य उर्फ अन्नू, देव शाक्य कशिश शाक्य नमन शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *