सपा नेता डॉ जितेंद्र यादव 19 को रात्रि प्रवास कर बूथ को मजबूत करेगे व मतदाताओं को जागरुक

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) पार्टी के आदेश पर सपा नेता डॉक्टर जितेंद्र यादव रात्रि प्रवास के दौरान बूथ को मजबूती प्रदान कर मतदाताओं को जागृत करेंगे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने विकासखंड नवाबगंज के ग्राम हईपुर में पार्टी द्वारा 19 अक्टूबर को लोक जन जागरण एवं बूथ जागरण जनसंवाद कार्यक्रम के लिए विधानसभा अमृतपुर के पूर्व प्रत्याशी व पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र सिंह यादव को अधिकृत किया है।


सपा नेता डॉ जितेंद्र यादव ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गांव-गांव जनसंपर्क किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी नवाबगंज के नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर कश्यप, बूथ अध्यक्ष वेग गोपेंद्र यादव, बूथ अध्यक्ष हईपुर अरविंद कश्यप, रामदास कश्यप, हरिदास कश्यप, कालीचरण महेंद्र, कश्यप धनपत कश्यप, छोटे कश्यप, संतोष कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।