कमालगंज पुलिस की घोर लापरवाही से गोली कांडः महिलाओं सहित 13 नामजद,युवती बरामद

कमालगंज फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) कमालगंज गोलीकांड में पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है याद पुलिस तुरंत ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करती तो शायद यह नौबत ही नहीं आती। थाना कमालगंज के ग्राम तलैया नगला में बीते दिनों गोली व मारपीट कांड में सत्यपाल पुत्र राजाराम ने महिलाओं सहित 13 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में सचिन पुत्र रामनिवास विमल किशोर उर्फ बबलू प्रदीप पुत्र संतराम।

टीटू उर्फ कौशल किशोर पुत्र संतराम धीरू पुत्र राजू मुलायम पुत्र वेदराम, श्याम मुनेंद्र पुत्रगण स्वामी चरण, शिवपाल पुत्र छोटेलाल शिवम पुत्र रामनरेश पिंकी पुत्री संतराम कुसमा पत्नी संतराम सरला देवी पत्नी विमल किशोर को अभियुक्त बनाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक सत्यपाल का चचेरा भाई अवनीश 25 मई को संतराम की पुत्री उपासना को भगा ले गया था।

जिसके कारण संतराम के परिवार वाले सत्यपाल के परिजनों से रंजिश मानने लगे। 31 मई को सुबह 7 बजे सत्यपाल के चाचा राम सिंह गांव में राजू के घर के सामने से गुजर रहे थे। उसी समय आरोपियों ने एक राय होकर लाठी डंडा फरसा तमंचा सरिया से लैस होकर रामसिंह को घेर लिया। गांव के राम रईस जगन्नाथ अशोक सुनील मदन पाल बचाने को दौड़े तभी संतराम की पुत्री पिंकी पत्नी कुसमा ने मारपीट की और तमंचे से जान से मारने की नियत से फायर करने लगी।

सत्यपाल के चाचा राम सिंह को गोली लगी, राम सिंह अशोक सुनील मदन पाल हमले में घायल हो गए। जब वाहन से घायल राम सिंह को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तभी आरोपियों ने रामसिंह को घेर कर मारपीट की और फायरिंग करने लगे। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर हमलावर भाग गए राम सिंह बलराम रईस का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कमालगंज के मोहल्ला अशोक नगर निवासी रामगोपाल पुत्र रामेश्वर ने रिपोर्ट की तहरीर लिखी है।

रिपोर्ट देखकर प्रतीत होता है कि पुलिस ने बोलकर तहरीर लिखवाई है क्योंकि तहरीर में हमलावरों के स्थान पर मुल्जिमान शब्द का प्रयोग किया गया है। मुल्जिमान शब्द अक्सर पुलिस ही प्रयोग करती है। थाना पुलिस ने फायरिंग कांड हो जाने के बाद 31 मई को सुबह 10.25 बजे आदर्श की पत्नी को अगवा किए जाने की रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज की है। थाना पुलिस अभी तक विवाहिता को अगवा करने वाले अवनीश व बीते दिन गोलीकांड करने वाले किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

कमालगंज के इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात अगवा की गई युवती को क्षेत्र से ही बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *