फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिला प्रशासन ने राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुवे के सरगना व उनके परिवार का आवास महाविद्यालय एवं जमीनों की कुर्की कर ली है। सदर तहसीलदार राजस्व कर्मचारी एवं कई थानों की काफी पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सहसापुर पहुंची। पुलिस ने ग्राम सहसापुर में अनुपम दुबे के आवास को खाली कराया। आवास में अनुराग दुबे उर्फ डब्बनकी पत्नी श्रीमती अर्चना दुबे एक लड़की व लड़का था। जो कपड़ो को कई सूट केसों में भरकर बाहर निकल गए। मकान के गेट को सील लगाकर सीज कर दिया गया। इसी तरह अनुपम दुबे के महेश दुबे अपूर्वा महाविद्यालय को भी सीज किया गया।
यह सम्पत्ति वाद संख्या 2/24 दिनांक 06.02.2024 सम्बन्धित मु0अ0सं0 258/2023 धारा 3(1) गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना मोहम्मदाबाद बनाम अनुराग दुबे आदि में जिला मजिस्ट्रेट आदेश के अनुपालन में पांच संपत्तियां कुर्क की गई की गयी।
कुर्क की गई संपत्तियां
1. व्यावसायिक भूमि स्थित ग्राम सहसपुर गाटा सं0 324,325 क्षे0 1200 वर्गमीटर।
2. व्यावसायिक भूमि स्थित ग्राम सहसपुर गाटा सं0127,129,130,131 क्षे0 2050 वर्गमीटर।
3. व्यावसायिक भूमि स्थित ग्राम सिनौड़ा ईश्वरी गाटा सं0 506 क्षे0 8945 वर्गमीटर।
4. व्यावसायिक भूमि स्थित ग्राम सहसपुर गाटा सं0 127, 128,134 क्षे0 3380 वर्गमीटर।
5. व्यावसायिक भूमि स्थित ग्राम सहसपुर गाटा सं0 130,131 क्षे0 490 वर्गमीटर।
इस दौरान पुलिस ने माइक से ग्रामीणों को सूचित किया कि आज माफिया अनुपम दुबे की पांच संपत्तियां कुर्क की गई है। जिनकी अनुमानित कीमत 45 करोड़ से अधिक की है इससे पहले अनुपम दुबे की 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।