फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) संकिसा के सैकड़ो भिक्षुओं ने सपा के प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य को चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया। उत्साहित भिक्षुओं ने उपासकों को भी डॉक्टर नवल शाक्य को वोट देकर विजयी बनाने का आवाहन किया। संकिसा के धम्मालोंको बुद्ध विहार के टीन शेड में भिक्षु महासंघ की ओर लोकसभा के प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को आशीर्वाद एवं मंगल कामनाएं समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। डॉक्टर शाक्य ने भिक्षुओं के चरणों में शीष नवाते हुए कहा कि सम्राट अशोक के जमाने में जब जंग की शुरुआत होती थी तब भी भिक्षुओं से आशीर्वाद लिया जाता था। उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक भिक्षु चेतसिक बोधी भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉक्टर धर्मपाल थैरो भिक्षु धम्म कीर्ति भिक्षु नागसेन भिक्षु मंगल वर्धन के सहयोग की प्रशंसा की। 
आशीर्वाद मिलने से गदगद डॉक्टर नवल शाक्य ने कहा कि मैं बचपन से ही भिक्षुओं को मान सम्मान देकर उनकी लड़ाई लड़ता रहा। उन्होंने विकास से उपेक्षित संकिसा को बुलंदियों तक पहुंचाने का वादा किया।
उन्होंने टिकट देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा किस जिले में वर्ष 1977 में दयाराम शाक्य एमपी का चुनाव जीते थे। 47 वर्षों से यह कड़ी टूटी हुई है जनपद एटा में डॉ महादीपक शाक्य ने 6 बार सांसद बनकर इतिहास रचा। राम सिंह शाक्य इटावा से सांसद रहे रामऔतार शाक्य भोगांव से विधायक बने। यहां के लाल बहादुर शाक्य को सपा ने पांच बार विधायक का प्रत्याशी बनाया था। काफी संख्या में शाक्य समुदाय पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक होने के बावजूद टूटी कड़ी को आगे नहीं बढ़ी। जिससे पीडीए का गुलदस्ता बिखर गया। उन्होंने संकिसा के विकास में कर्मवीर शाक्य के योगदान की चर्चा करते हुए का कहा कि श्री शाक्य ने मीसा बंदी के दौरान पेंशन न लेकर समाज का गौरव बढ़ाया है। 
सपा प्रत्याशी डॉक्टर शाक्य ने कहा कि संकिसा आगमन के दौरान दलाई लामा से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भेंट भेंट कर बौद्ध धर्म के विकास पर चर्चा की थी। मेरी सलाह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीते दिनों अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित प्रतिमा का अनावरण किया था। इस संभाले में डेढ़ लाख लोगों की भीड़ एकत्र हुई थी। मेरे अनुरोध पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वादा किया है की सरकार बनने पर वरीयता के आधार पर संकिसा में विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने थाईलैंड के आलीशान बौद्ध मंदिरों की चर्चा करते हुए कहा की मौका मिला तो थाईलैंड की तरह संकिसा में बौद्ध विहार बनवाएंगे। उन्होंने संविधान की रक्षा के लिए समर्थन कर सहयोग करने की अपील की। धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने नेक दिल डॉ नवल शाक्य को समर्थन करने का आवाहन किया। 
डॉ प्रियंका शाक्य डॉक्टर धर्मपाल थैरो बेचू चेतसिक बोधी भिक्षु नागसेन आगरा के भिक्षु दर्शन दीप आदि भिक्षुओं ने विचार व्यक्त करते हुए सपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधान पवन शाक्य सुधीर शाक्य एडवोकेट कुलदीप शाक्य देवेंद्र शाक्य आदि सैकड़ो उपासक मौजूद रहे। इस दौरान फूल माला पहनकर डॉक्टर दंपति का स्वागत करके पार्टी कलर की पगड़ी पहनाई गई। डॉ नवल शाक्य ने सभी भिक्षुओं को मुद्राएं भेंट कर उनको भोजन करवाया।

इस मौके पर सपा नेता डॉ नवल किशोर शाक्य ने एफबीडी न्यूज़ के संपादक अ आनंद भान शाक्य को फूल मालाओं से सम्मानित किया।

