हादसों में युवक व महिला की मौत से कोहराम

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) हादसों में महिला पिंकी व बबलू शाक्य की मौत हो जाने से कोहराम मच गया। कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी अवधेश कुमार कौशल अपनी 38 वर्षीय पत्नी पिंकी को अलीगंज ससुराल से बाइक द्वारा घर जा रहे थे। जब वह कायमगंज रेलवे स्टेशन के निकट से गुजर रहे थे उसी समय चार पहिया वाहन चालक बाइक में टक्कर मार कर भाग गया। अवधेश ने गंभीर घायल पत्नी को कायमगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉ शोभित शाक्य ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया।

बबलू जनपद बदायूं थाना हजरतपुर के ग्राम चकवा निवासी राजेंद्र शाक्य का 30 वर्षीय पुत्र था। बबलू गांव के मुनेंद्र ठाकुर के साथ छोटे भाई धर्मवीर की शादी के कार्ड देने बाइक से कपिल क्षेत्र जा रहा था। जब वह ग्राम इकलहरा के पास से गुजर रहा था उसी समय कंबाइंड मशीन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। मुनेंद्र ने गंभीर रूप से घायल बबलू को कायमगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉ अमरेश ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहरा मच गया।

error: Content is protected !!