फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) इंडिया टीवी एवं सीएनएक्स ने उत्तर प्रदेश में लोक सभा चुनाव का ओपिनियन पोल दिखाया है। सर्वे में काफी चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। देखा जाए कि यदि अभी चुनाव हो जाए तो समाजवादी पार्टी बसपा एवं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। डिंपल यादव यादव बाहुल्य क्षेत्र मैनपुरी से एवं अखिलेश यादव मुस्लिम व यादव बाहुल्य श्रेत्र आजमगढ़ से चुनाव जीत सकते हैं। यदि अमेठी सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे तो वह भी चुनाव हार जाएंगे। भाजपा को चुनाव में 78 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।
सपा के दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव सहित पाटी के सभी प्रत्याशी चुनाव हार जाएंगे। कांग्रेस एवं बसपा का खाता भी नहीं खुलेगा। मोदी की गारंटी एवं भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य ने चुनाव में खेला कर दिया है। सपा की करारी हार में स्वामी प्रसाद मौर्य उर्य की बयान बाजी को भी काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। यदि बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य को टिकट मिलेगी तो वह चुनाव जीत जाएंगी। फर्रुखाबाद से डॉक्टर नवल किशोर शाक्य एटा से देवेश शाक्य एवं आंबला से नीरज मौर्य भी चुनाव हार जाएंगे।

