श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान ने किया मातृशक्ति को सम्मानित

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की छात्रा प्रिया मिश्रा ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं सबला है और वह जो मन में ठान लेती है वह करके दिखाती है। संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की महिती भूमिका है।

जिस क्षेत्र में महिला कार्य करती है वह पूरी मेहनत व लगन के साथ कार्य करके सफलता प्राप्त करती है। आज की नारी किसी से भी कम नहीं है। हम सभी को नारी की शक्ति को पहचान कर उसे आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। तभी हमारा देश भारत विश्व गुरु बनेगा क्योंकि हमारे यहां कहा भी गया है कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमयन्ते तत्र देवता, जहाँ नारी का सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं। इस अवसर पर शिल्पी सक्सेना, सुपर्णा मिश्रा, पूर्णिमा दीक्षित को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ईशु, तुलसी, एलेना, अभय, निखिल, अभी, शैलेन्द्र मिश्रा, सोनेलाल आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!