फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी ने एक दर्जन दीवान व सिपहिया के तबादले किए हैं। कोतवाली कायमगंज के सिपाही अंकुर कुमार को थाना मऊदरवाजा सीटीएनएस भेजा गया। जबकि थाना मऊदरवाजा के सिपाही पुष्पेंद्र कुमार को थाना कादरी के सीटीएनएस के लिए तबादला किया गया। थाना राजेपुर के सिपाही रिजवान अहमद की थाना मऊदरवाजा के सीसीटीएनएस में नियुक्ति की गई।
कोतवाली फतेहगढ़ के सिपाही गौरी शंकर को साइबर क्राइम थाना भेजा गया। सीओ लाइन्स कार्यालय के सिपाही अंकित कुमार का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर साइबर क्राइम थाना भेजा गया। सोशल मीडिया सेल के सिपाही विपिन राठी को साइबर क्राइम थाना एवं सीओ लाइन्स कार्यालय के मुख्य आरक्षी रविंद्र प्रताप सिंह को साइबर क्राइम थाना भेजा गया। डीसीआरबी कार्यालय के मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर महिला थाना भेजा गया। थाना कमालगंज के मुख्य आरक्षी रविकांत का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया।
थाना मऊदरवाजा के मुख्य आरक्षी तौफीक हुसैन को सीओ कार्यालय यातायात स्थानांतरित किया गया। पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी इसरार अहमद का पूर्व में किया गया तबादला आदेश निरस्त कर थाना कंपिल भेजा गया। थाना कमालगंज की महिला मुख्य आरक्षी नारायणी देवी का महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं थाना कादरी गेट की महिला आरक्षी साधना सिंह का कोतवाली मोहम्मदाबाद स्थानांतरण किया गया।








