साहस इंडिया ग्रुप का सामूहिक राष्ट्रगान एवं ध्वजारोहण

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर साहस इंडिया ग्रुप द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम चौक बाजार में प्रात 8.30 पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के वीर योद्धा, राष्ट्रपति द्वारा “वीर चक्र” से सम्मानित भारत माता के सपूत सूबेदार विश्वेश्वर सिंह जी मूल निवासी, जनपद मैनपुरी कार्यक्रम में उपस्थिति रहे। सूबेदार विश्वेश्वर सिंह ने भारत माता का माला पहनाकर अभिनंदन किया।

संस्था के सदस्य पराग अग्रवाल, गोविंद अवस्थी, वीके राजपूत, सोमेश गुप्ता, केशव मिश्रा आदि ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर एवं शाल उड़ाकर स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला एवं सदस्य अनिरुद्ध गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संस्था का परिचय भाषण अमन अवस्थी ने दिया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ देश भक्ति के गीतों और नारों पर झूमती हुई और तिरंगा लहराते हुई दिखाई दी। कार्यक्रम में चार चांद अनु दुबे और नवीन मिश्रा ने गीत गाकर लगा दिए।

मुख्य अतिथि ने अपना जीवन परिचय और राष्ट्रपति द्वारा वीर चक्र से सम्मानित होने का मुख्य कारण भारत पाकिस्तान 1971 युद्ध के दौरान “उन्होंने दुश्मनों के दो बंकरों को उड़ा दिया था। जब वह बंकर उड़ाने के बाद वापस लौट रहे थे तब उनके अपने एक जवान को सुरंग क्षेत्र में घायल अवस्था में पडा देखा। अपनी सुरक्षा की तनिक परवाह किए बिना वे सुरंग क्षेत्र में घुस गए और अपने साथी को उठा लिया। जब वह घायल जवान को लेकर लौट रहे थे तब उनका पैर बारुदी सुरंग पर पड़ गया था और पैर उड़ गया।

इस कार्रवाई में उस समय के लांस नायक विश्वेश्वर सिंह ने उच्च कोर्ट की वीरता द्रण निश्चय और कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया था।
मुख्य शहर में संपन्न हुआ सामूहिक राष्ट्रगान एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम को सभी नगर वासियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अत्यंत सरहानीय कदम बताया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, युवाओं, मातृशक्ति, व्यापारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की अच्छी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पांडे ने किया।

error: Content is protected !!