डिप्टी सीएम का फरमान: 5 दिनों में लोधियों के हत्यारों की हो गिरफ्तारी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फरमान जारी किया है की लोधियों के दौहरे हत्याकांड के आरोपियों की 5 दिन में गिरफ्तारी होनी चाहिए। थाना जहानगंज के ग्राम बंथल शाहपुर निवासी छविनाथ सिंह लोधी ने बीते दिन सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से भेंट कर अपने बेटे बेटों की हत्यारी की गिरफ्तारी कराय जाने की फरियाद की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया की दो माह बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक किसी भी हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया है।

वार्ता के दौरान चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत, एटा सदर के विधायक विपिन कुमार डेविड, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री पंकज वर्मा ब्लाक शमशाबाद भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अरविंद राजपूत मौजूद रहे। जिन्होंने डिप्टी सीएम से पीड़ित परिवार को शीघ्र ही न्याय दिलाने को कहा। बताया गया की दोहरे हत्याकांड में अभी तक किसी की गिरफ्तारी न होने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हैरानी जताई उन्होंने फोन पर एसपी से घटना के बारे में जानकारी की।

श्री पाठक ने एसपी से कहा कि 5 दिनों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए और मुझे प्रतिदिन घटना की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी जाए। यह जानकारी देते हुए सांसद साक्षी महाराज के करीबी अरविंद राजपूत ने बताया की परसों विधायक बृजभूषण ने लखनऊ आने के लिए कहा था। तभी हम पीड़ित पिता पंकज वर्मा के साथ लखनऊ विधायक की आवास पर पहुंचे। फोन पर संपर्क किए जाने पर विधायक विपिन कुमार डेविड भी वहीं आ गए। वहीं से हम सभी लोग उपमुख्यमंत्री से मिलने उनकी आवास गए थे उप मुख्यमंत्री श्री पाठक में शीघ्र ही न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

अब हम लोगों को हत्यारों की शीध्र गिरफ्तारी होने की उम्मीद है। मालूम हो कि पीड़ित परिवार के लोगों ने महिलाओं सहित 14 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया था इस दौरान एसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 8 दिन का समय मांगा था। इसी दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने मीडिया से कहा था की उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में ही अभियुक्त की गिरफ्तारी हो जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी का मामला रानी अवंतीबाई की जयंती समारोहों में भी गूंजा है।

सांसद साक्षी महाराज के सजातीय लोग पीड़ित परिवार की भरपूर मदद कर रहे हैं उन्होंने पीड़ित परिवार को सहायता धनराशि भी भेंट की है। छविनाथ सिंह ने शिकायती पत्र देकर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया था कि 19 जून को हमारे पुत्र गुलाब सिंह व अजीत सिंह प्रतिदिन की भांति प्रातः लगभग 7 बजे अपने खेत में मक्का काटने गये थे।

खेत में पहुंचकर देखा कि खेत में गांव के मुस्तफा की भैंसे घुसी हुयी थीं। हमारे पुत्रों ने भैसो को अपने खेत से भगाया जिस पर मुस्तफा ने हमारे पुत्रों से गाली गलौज किया व जान से मारने की धमकी दी थी। यह बात हमारे पुत्र ने दोपहर लगभग 12 बजे खाना खाने घर आने पर अपनी पत्नी शिलादेवी को बतायी थी। खाना खाकर शाम लगभग 4 बजे हमारे पुत्र दुबारा अपने खेत में कार्य करने के लिए गये। उसी समय मुस्तफा अपने साथियों रहीमतुल्ला उर्फ वीटू, नौशाद, शकील, रियाज, भूरा, टकीन पुत्रगण जहीद खां व इमरान पुत्र रहीमतुल्ला उर्फ वीटू इरसाद पुत्र नौशाद खां, मुत्तईज पुत्र कदीर खां, जीसान पुत्र रहीमतुल्ला, उमर खा व युसुफ खां पुत्रगण हबीब खां के साथ आये।

जो हमारे पुत्रों से गाली गलौज करने लगे, हमारे पुत्रों के द्वारा विरोध करने पर सभी आरोपी एक राय होकर उन्हें लात घूसों से पीटने लगे। सभी ने मिलकर हमारे पुत्रों को गला दवा कर मार डाला एवं शवों को कुएं में फेंक दिया। रात्रि 10 बजे तक दोनों पुत्रों के घर न लौटने पर उनके मोबाइल पर कॉल की गयी तो फोन नही उठा। फिर हम अपने परिवारीजनों के साथ पुत्रों को खोजने गये। काफी खोजने पर खेत में इंजन के कुये में गुलाब सिंह व अजीत सिंह दिखे। बाहर निकाल कर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों के शरीरों पर काफी चोटों के निशान थे।

error: Content is protected !!