दागी हो गया लापरवाह लेखपाल: चीनी मिल में घटिया कार्य

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) लापरवाही बरतने वाला लेखपाल दागी हो गया है। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 वीकेसिंह ने तहसील कायमगंज में फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने के लिए कर्मचारियों को आदेशित किया।वीरपुर क्षेत्र के लेखपाल सौरभ कुमार को कार्य मे लापरवाही बरतने पर नाराज डीएम ने विशेष परनिंदा प्रविष्टि देने का आदेश दिया। 207 शिकायतों में 12 का निस्तारण किया गया। द्वारा दिये गये।

जिलाधिकारी ने शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये। इस मौके पर विधायक डॉ0 सुरभि व जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के लाभार्थियों को वरासत व धरौनी प्रमाणपत्र भी वितरित किये। गये। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी कायमगंज व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

गोदाम का घटिया निर्माण

जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह द्वारा चीनी मिल कायमगंज का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नवनिर्मित चीनी गोदाम का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नही पाया गया। गोदाम में जगह जगह सीपेज तथा अनेकों जगह किनारों पर पानी भरा पाया गया। डीएम ने सभी कार्यो को सही ढंग से कराने की हिदायत दी तथ कार्यदायी संस्था का भुगतान अग्रिम आदेशो तक रोकने के निर्देश दिये। इस दौरान उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार जीएम चीनी मिल व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!