बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन भाजपा विधायक सुशील शाक्य करेंगे

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा में 16 व 17 अक्टूबर को आयोजित बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन भाजपा विधायक सुशील शाक्य करेंगे। आज धम्मालोंको बुद्ध विहार में सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से अनेकों निर्णय लिए गए। महोत्सव के संयोजक व संरक्षक कर्मवीर शाक्य व विधायक सुशील शाक्य के होंगे। सांसद देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू, बौद्ध गुरु डॉ भंते धम्मपाल थैरो, नागेंद्र शाक्य व अघौनापुर के सुरेश चंद्र को महोत्सव का सह संयोजक बनाया गया।

16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भाजपा विधायक सुशील शाक्य टीन शेड के सभागार में महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में सांसद देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू, सांसद चंद्रशेखर रावण, पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य एवं प्रोफेसर लक्ष्मण यादव के नाम तय किए गए। 16 अक्टूबर को रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक गीतों भरी शाम व नाटकों का आयोजन किया जाएगा। भिक्षु सम्मेलन का संचालन भिक्षु धम्मपाल थैरो व भिक्षु धम्म कीर्ति करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी श्याम सुंदर बौद्ध को दी गई।

17 अक्टूबर को सुबह 7 बजे धम्मालोंको बुद्ध विहार से धम्म यात्रा बौद्ध स्तूप के लिए रवाना होगी। सुबह 10.30 के बाद मुख्य पंडाल में कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक भिक्षु सम्मेलन का आयोजन होगा। इसी दौरान भिक्षुओं को भोजन दान किया जाएगा। मंच के संचालन की जिम्मेदारी सह संयोजक नागेंद्र शाक्य एवं प्रधान अनंगपाल कुशवाहा को सौंपी गई। बौद्ध महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों को 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचना होगा। जो 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे के बाद ही अपने घरों के लिए रवाना होंगे।

यदि कोई सदस्य पूर्व में चला जाता है तो उसको अगले कार्यक्रम में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। बैठक में एटा के सांसद देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू को आमंत्रित किया गया था जिनके स्वागत की भी तैयारी की गई थी। ऐन वक्त पर उन्होंने कार्यक्रम में आने से मना कर दिया। सांसद श्री शाक्य की गैर मौजूदगी में उन्हें महोत्सव का सहसंयोजक बनाया गया। दशकों से महोत्सव का संचालन करने वाले शिवशरन शाक्य का इस वार पत्ता साफ कर दिया गया। महोत्सव के जिम्मेदार लोग 16 अक्टूबर को सुबह ही चले जाते हैं। बैठक में आरोप प्रत्यारोप के कारण विवाद की स्थिति रही।

बैठक में डा धर्मपाल थैरो, नागेंद्र शाक्य प्रबंधक राहुल शाक्य उपप्रबंधक रघुवीर शाक्य डॉ देवेश शाक्य सुधीर शाक्य एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे। महोत्सव आयोजन समिति की अगली बैठक 29 सितंबर को बुद्ध विहार में होगी।

error: Content is protected !!