अखिलेश यादव का पुतला फूंक निकाली गई भडास

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सपा मुखिया की बयान बाजी से गुस्साए भाजपाइयों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंककर कर भडास निकाली। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रानू दीक्षित भाजपा नगर महामंत्री शिवम दुबे युवा मोर्चा के विक्रांत तिवारी अंकित गुप्ता अमन अवस्थी मयंक गुप्ता आदि अनेकों कार्यकर्ता शाम को फतेहगढ़ चौराहे पहुंचे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका ओर अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए।

रानू दीक्षित ने मीडिया को बताया की सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को माफिया कहकर देश के समस्त मठाधीशों व शंकराचार्यों को अपमानित करने का घृणित बयान दिया है। पुतला फूंक कर अखिलेश यादव को संदेश दिया गया है कि वह ओछी हरकतों से बाजार आये और सभी मठाधीशों एवं शंकराचार्यों के सामने दंडवत होकर माफी मांगे। अखिलेश वोट बैंक के लिए मियां खलीफा बनाकर गलत बयान देकर सनातनियों का अपमान कर रहे हैं। भारत राष्ट्र सनातनी है यदि कोई सनातनी के विरुद्ध आवाज उठाएगा तो उसका प्रखर विरोध करेंगे।

सपा फूकेगी भाजपाइयों के पुतले

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने आज भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर कहा कि हम सब लोग कानून को मानने वाले लोग हैं। अगर 24 घंटे पुलिस प्रशासन ने इन सद्भावना को खराब करने वाले लोगों पर मुकदमा नहीं किया तो समाजवादी पार्टी हर ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पुतले फूकेगी और अगर कानूनी प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी के ऊपर लागू नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर भी लागू नहीं होनी चाहिए।

error: Content is protected !!