फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक मैं लापरवाह पदाधिकारियों का पत्ता साफ कर दिया गया। आवास विकास पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में वोट बढ़ाना, पी डी ए के लोगों को पार्टी से जोड़ना, 18 साल के युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाना व अगस्त क्रांति दिवस के महीने में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव द्वारा पार्टी के 700 नए सदस्य बनाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही जिले की चारों विधानसभाओं में छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान को लोहिया वाहिनी द्वारा चलाया गया महाविद्यालयों में भी छात्रों को सदस्य बनाया गया।
समाजवादी पार्टी द्वारा छात्रों के हित में लिए गए फैसलो के बारे में भी बताया गया। जो पदाधिकारी पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे थे ऐसे निष्क्रिय सदस्यों को भी पदमुक्त किया गया। जिनमें भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष रामभान जोशी, संकिसा नगर अध्यक्ष रक्षपाल जाटव व जिला उपाध्यक्ष हेमंत यादव को पदमुक्त किया गया। वहीं अर्जुन सिंह के कामों से प्रभावित होकर उनको जिला कार्यकारिणी सदस्य हटाकर जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। सोनू दिवाकर भी जिला सचिव बनाए गए व रक्षपाल की जगह मोहित यादव को संकिसा का नगर अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में विशेष रूप से वरिष्ठ समाजवादी शिव शंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, लोहिया वाहिनी जिला महासचिव अमन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रवि यादव, आलोक सिंह, मोहित यादव,गोपाल यादव, गौरव ठाकुर, घनश्याम सिंह,सोनू दिवाकर, योगेश यादव, ऋषिपाल, अजय यादव, सचिन सिंह ,अनमोल यादव, विपिन सिंह, कल्याण सिंह ,अनूप यादव,मोहम्मद शरीफ,पंकज कश्यप ,अमन दिवाकर ,नितिन राजपूत, अतुल सिंह, संदीप राजपूत ,अमन वाल्मीकि, सचिन श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने दी।








