फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) ब्लाक मोहम्मदाबाद के खंड विकास अधिकारी नितेश राज के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों का आचरण अशोभनीय देखा गया। आज ब्लाक मोहम्मदाबाद के खंड विकास अधिकारी नितेश राज ने 12.55 बजे प्राथमिक विद्यालय खटा ग्राम पंचायत मौधा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मौजूद रहे। निरीक्षण के समय विद्यालय में कुल नामांकित बच्चे 31 के सापेक्ष केवल 18 बच्चे उपस्थित पाये गये।
निरीक्षण के लिए जब वीडियो ने विद्यालय की फील्ड में प्रवेश किया तो कक्षा-कक्ष के अन्दर से वयस्क व्यक्तियों के हंसने की जोरों की आवाज सुनाई दी। जब अन्दर जाकर देखा गया तो कक्ष में सहायक अध्यापक श्रीमती शिखा सिंह एवं ए०आर०पी० मनीष अवस्थी उपस्थित थें। इनका यह आचरण अत्यन्त अशोभनीय पाया गया। निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक श्रीमती शिखा सिंह मौके पर उपस्थित मिलीं। जबकि यह बताया गया कि प्रधान अध्यापक श्रीमती मतीन फातिमा चिकित्सीय अवकाश पर हैं।
विद्यालय के प्रवेश द्वार के निकट दोनो तरफ गहरी खाइयों में झाडियां एवं घास फूस देखें गये। विद्यालय में प्रवेश के लिये केवल एक पत्थर रखकर मार्ग बनाया गया था जिससे बच्चों के खाई में गिरने का खतरा है। विद्यालय के दोनों ओर सडक पर दर्जनों द्वार पर विद्यालय का नाम नहीं लिख हुआ था गड्डा एवं झांडियां थी। विद्यालय में गन्दगी पायी गयी जगह-जगह घास उगी हुई है जिसकी सफाई नहीं की गयी थी।एमडीएम पंजिका के निरीक्षण में पाया गया कि आज से पहले कई दिन तक लगातार खाना खाने वाले बच्चों की संख्या 50.48.47.46, 40, 42, 43, 41 आदि भरी गयी है जबकि निरीक्षण के समय केवल 18 बच्चे ही उपस्थित पाये गये।
निरीक्षण के समय 1:57 मिनट तक एम०डी०एम० पंजिका में ‘आज कितने बच्चों ने खाना खाया यह संख्या नहीं भरी गयी थी। शैक्षिक मूल्यांकन के समय कक्षा 5 के बच्चे 13 एवं 17 का पहाड़ा सुना नही पाये पढाई की स्थिति अत्यंत दयनीय है।
कक्षा 3 में छात्रा सेजल की तथा कक्षा 2 में मुरलीधर की फर्जी उपस्थिति लगाई गई थी। उपस्थित बच्चों ने बताया कि ये दोनों बच्चे किसी दूसरे निजी विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते हैं।
विद्यालय में मिटटी का चूल्हा पाया गया। किचेन में ताला बन्द था पूछने पर यह बताया गया कि किचेन की चाबी रसोइया ले गयी है।