सदानंद शुक्ला उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा) के जिलाध्यक्ष बने

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने नगर के प्रमुख व्यापारी सदानंद शुक्ला को व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष बनाए जाने को हरी झंडी दे दी है। व्यापारी सदानंद शुक्ला ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने की पुष्टि करते हुए एफबीडी न्यूज़ को बताया कि मेरे पास परसों प्रदेश अध्यक्ष का फोन आया था। उन्होंने जिलाध्यक्ष का पद का दायित्व निभाने की जानकारी देते हुए कानपुर बुलाया था। मैं कल ही कानपुर जाकर प्रदेश अध्यक्ष से मिला, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने मुझे गुलदस्ता भेंट कर एवं फूलमाला पहनाकर मेरा स्वागत किया।

कल मंत्री सुरेश खन्ना के कानपुर आने और आज मुख्यमंत्री योगी के आने के कारण नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सका। श्री शुक्ला ने बताया कि प्रदेश ने नेतृत्व ने जिला अध्यक्ष पद के लिए व्यापारियों से राय ली थी अनेकों व्यापारियों ने उन्हें मेरा नाम सुझाया था मैंने जिलाध्यक्ष पद के लिए कोई प्रयास नहीं किया। श्री शुक्ला ने बताया कि वह सभी व्यापारियों के सहयोग से व्यापार मंडल को और मजबूत करेंगे। मालुम हो कि पूर्व काबीना मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी के जमाने में भाजपा में जबरदस्त सक्रिय रहने वाले सदानंद शुक्ला चौक बाजार के निवासी है।

चौक बाजार में उनका अर्थ कैफे एवं नूतन ज्वेलर्स प्रतिष्ठान है। सोनी शुक्ला आदि व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला से भेंट कर उन्हें बधाई दी है।

अन्य व्यापारी भी पदाधिकारी बने


प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बांबी को प्रदेश कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने व्यापारी नेता अनिल कुमार उर्फ लालू कनौजिया एवं राजू गौतम को जिले की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। यह जानकारी व्यापारी लालू कनौजिया ने दी।

error: Content is protected !!