फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) मऊदरवाजा थाना पुलिस ने मोहल्ला गंगा दरवाजा माधौपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की ओर से युवती के अपहरण का प्रयास करने वालों के विरुद्ध अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया है। सुरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मेरे पडोस में रहने वाले विपिन पुत्र विजयपाल मेरी पुत्री के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकते करता था। पुत्री को रास्ते में रोककर छींटाकसी व हाथ पकड़ कर अश्लील हरकत करता था। पुत्री को कई बार बदनियत के साथ पकड़ कर जबरिया सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। पुत्री जब अपने स्कूल जाती है तो विपिन पीछा करते हुए पुत्री के स्कूल पहुंच जाता है।
पुत्री के मोबाइल नम्बर पर गन्दी गन्दी बाते व मैसेज करता है फोटो वायरल कर दिये है। विपिन ने लड़की को बाहर निकलना व जीना दूभर कर दिया है। विपिन के घर पर कई बार शिकायत की गई लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। शिकायत करने पर दरोगा ने विपिन का शन्ति भंग में चालान कर दिया था परन्तु मुकदमा पंजीकृत नहीं किया और न ही कोई विधिक कार्यवाही की। 5 सितंबर को समय सुबह 10 बजे विपिन व उसका साला गोविन्द, गांव के मीना ठेकेदार, अर्पित जाटव व बालाजीपुरम निवासी अतुल मिश्रा मेरे घर पर आये और कहा कि तेरी पुत्री को खीच कर ले जायेगे।
और कहा कि तू कुछ नहीं कर पायेगा मेरे दरवाजे के अन्दर घुस आये। सभी लोगो के हाथ में नाजायज तमंचे व लाठी डंडे थे घर वालो ने डर की वजह से भाग कर खुद को कमरे में बन्द कर लिया और चीखने चिल्लाने लगे। जिससे आस पास के लोग इकट्ठा हो गये तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गये। कह गए कि तुम्हारी पुत्री को नही छोडेंगे।




