फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) इनामी अपराधी अनुराग उर्फ बब्बन दुबे ने ने आज पुलिस को बयान दे दिए हैं। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला सुभाष नगर बजरिया निवासी राजस्व निरीक्षक गंगासरन सक्सेना की पत्नी श्रीमती शकुंतला देवी ने 2 जुलाई 24 को अनुराग दुबे के विरुद्ध अपराध संख्या 137/ 24 धारा 323 386 447 504 506 व 120 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक बलवीर सिंह डांगी द्वारा की जा रही है। अब श्री डांगी चौकी कर्नलगंज के इंचार्ज है। बलवीर सिंह डांगी ने अनुपम दुबे के बयान दर्ज किये।
सुनिए- अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को
इस दौरान कार्यवाहक थानाध्यक्ष बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार, बजरिया चौकी इंचार्ज लक्षिमन सिंह जसमई चौकी इंचार्ज नरसिंह मौजूद रहे। मालूम हो कि मऊ दरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी अवकाश पर गए हैं। डब्बन दुबे कार से करीब डेढ़ बजे थाना मऊदरवाजा पहुंचे। उन्होंने मुकदमे के विवेचना को अपने बयान दिए। विवेचन आरोपी अनुराग दुबे के आने का इंतजार कर रहे थे। बताया जाता है कि डब्बन दुबे ने विवेचक को आने की फोन पर पहले ही जानकारी दे दी थी। डब्बन दुबे के पहुंचने पर ड्रोन कैमरे से थाना परिसर की निगरानी की गई।
डब्बन दुबे ने मीडिया को बताया की सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उनको 1000 प्रतिशत न्याय मिलेगा। उन्होंने न्याय देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के प्रति धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया की पुलिस ने उनके ऊपर अनेकों फर्जी मुकदमे कायम किए हैं। बताया गया कि डब्बन अपने रिश्तेदार के साथ थाने गए थे और वहां से अपने घर चले गए।
मालूम हो कि मुकदमे में हाजिर न होने पर डब्बन को फरारी आरोपी घोषित किया गया था। उनके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। श्री दुबे के घर आ जाने पर परिजनों एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।