फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने आज नगर के मोहन पैलेस में नए पदाधिकारीयों की घोषणा की। विशाल उर्फ गोलू छाबड़ा को जिलामंत्री अनुभव उर्फ आशू मिश्रा को जिलामंत्री, महेंद्र दुबे को जिलामंत्री सचिन गुप्ता को प्रचार मंत्री, मीरा सिंह को जिला उपाध्यक्ष एवं निशांत तिवारी को सह मीडिया प्रभारी घोषित किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लालू कनौजिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेखा चौहान, सर्राफ अनुपम रस्तोगी, श्यामसुंदर गुप्ता, प्रकृति देव पांडे उर्फ ठकुरी, संजू तिवारी आदि व्यापारी मौजूद रहे।