संकिसा बौद्ध स्तूप के बाहर लगे गज स्तंभ बोर्ड को उखाड़ा गया

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) विश्व प्रसिद्ध संकिसा में बौद्ध स्तूप परिसर के बाहर लगे गज स्तंभ के बोर्ड को उखाड़े जाने से बौद्धों में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया है। बताया गया बीती शाम करीब 7 बजे आधा दर्जन लोग बौद्ध स्तूप के पूर्वी और लगे गज स्तंभ के निकट पहुंचे। कई मजदूरों ने काफी देर तक मजबूती से लगाए गए बोर्ड को फावड़े से खोदकर उखाड़ दिया। पड़ोसी गांव छछौनापुर पर के लोगों ने बोर्ड उखाड़े जाने का विरोध किया। तभी एक व्यक्ति ने ग्रामीणों को बताया कि यह बोर्ड काफी छोटा है इसीलिए उखाड़ा जा रहा है।

गुस्साए ग्रामीणों ने रात के समय बोर्ड उखाड़े जाने पर आपत्ति जाहिर की तो उन्हें बताया गया कि दिन में मजदूर नहीं मिलते हैं। उखाड़े गए बोर्ड को वहां से जसराजपुर की ओर ले जाया गया। मालूम हो कि बीते दिनों बौद्ध स्तूप के निकट लगे मां बिसारी देवी मंदिर के भी बोर्ड को इसी तरह उखाड़ लिया गया था। बिसारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष आशु दीक्षित ने कई महंत एवं साधुओं के साथ जिलाधिकारी को शिकायती पर देकर बोर्ड को लगवाए जाने की मांग की। उप जिलाधिकारी सदर ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की थी। पर्यटन विभाग के मनमाने रवैये के कारण सनातन धर्मियों के साथ ही बौद्ध अनुयायियों में भी रोष व्याप्त हो गया है।

error: Content is protected !!