फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) पुलिस के भय के कारण कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपाई बन गए। स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय रहने के बावजूद भी काग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा एडवोकेट साथियों के साथ लखनऊ मे होने जा रहे विधान सभा घेराव में पहुचने से रोकने मे नाकाम रहा। जबकि अंकुर मिश्रा ने दो दिन पूर्व ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से लखनऊ चलने का आह्वान कर दिया था। शहर काग्रेस कमेटी के ग्रूप एवं अन्य ग्रूपों पर भी लखनऊ चलने की सूचना डाली थी। जिसकी जानकारी प्रशासन को एवं एलआईयू को पहले ही हो गयी थी।
लेकिन सुबह सात बजे अंकुर मिश्रा अपने साथियो के साथ गले मे भगवा दुपट्टा डालकर अपनी गाडी से पुलिस को चकमा देकर विधान सभा घेराव हेतु लखनऊ रवाना हो गये। वहां पहुंच कर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के साथ विधान सभा घेराव कार्यक्रम मे शामिल हो गए। अंकुर मिश्रा ने मीडिया को बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश के छात्रों की पढाई की उम्र होती है,उस समय उन्हे अपना हक मांगते हुये पुलिस की लाठियां खानी पडती है।
देश के अन्नदाताओं को खाद के लिए भटकना पड रहा है। कितनी बिडम्बना की बात है कि देश के अन्नदाता को आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर होना पड रहा है। महिलाये सुरक्षित नही है इसलिए भारतीय जनता पार्टी हर तरह से एक असफल सरकार साबित हुई है। नैतिकता के आधार पर मुख्य मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री मिश्रा का कहना है कि हमारे नेता राहुल गांधी, अविनाश पाण्डेय, सलमान खुर्शीदश, अजय राय, श्रीमती लुईस खुर्शीद हमारे नेता है। उनके आदेश का पालन हम हर कीमत पर पूरा करते है चाहे उसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पडे। श्रीमती लुईस खुर्शीद ने हर हाल मे लखनऊ पहुंचने के लिए कहा था। अंकुर मिश्रा व प्रकाश प्रधान के साथ कुमोद सक्सेना, अमर मिश्रा,वात्सल्य मिश्रा,संजीव दिवाकर, राज कुमार, अतुल राजपूत साथ रहे।






