फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत 20 दिसम्बर को सातनपुर मंडी में महापंचायत करके किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। ताकतवर किसान नेता की पंचायत को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन के साथ ही जिले के प्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं के द्वारा किसानों की गंभीर समस्याओं को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। आवारा पशुओं से किसान भीषण सर्दी में कितना परेशान है इसका एहसास भुक्तभोगी किसानों को ही होता है किसी भी अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं नेता को नहीं।
किसान यूनियन के सक्रिय नेता अरविंद राजपूत ने बताया भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तत्वावधान में 20 दिसम्बर शुक्रवार को समय 10 बजे से किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन आलू मंडी सातनपुर फर्रुखाबाद में होने जा रहा है। जिसमें मुख्य किसानों के मसीहा राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव चौ राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गजेन्द्र सिंह परिहार, प्रदेश सचिव व प्रभारी कानपुर मंडल तिलक सिंह राजपूत, अध्यक्ष कानपुर मंडल रमेश चन्द्र यादव तथा प्रदेश के दर्जनों जिलाध्यक्ष भाग लेगे।
यह विशाल पंचायत में विभिन्न समस्याओं, जिनमें सातनपुर मंडी में किसानों के आलू की बिक्री खुली बोली से कराए जाने एवं आलू की तौल कानपुर मंडी के आधार पर किये जाने , मंडी में आवारा पशुओं व पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने व अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, महासचिव लक्ष्मीशंकर जोशी व प्रवक्ता व विधिक सलाहकार अजय कटियार आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा के द्वारा गांवों में प्रचार कर किसानों एवं मजदूरों से पंचायत में शामिल किए जाने या अपील की जा रही है।






