एसपी ने कर दिये 13 उप निरीक्षकों के तबादले

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने 13 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। महिला थाने के उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह की थाना मऊदरवाजा में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर तैनाती की गई। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक महेश कुमार को कोतवाली फतेहगढ़, पुलिस लाइन के उप निरीक्षक दीपक कुमार को थाना शमसाबाद पुलिस लाइन के उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद को थाना कमालगंज, पुलिस लाइन के उप निरीक्षक अभिलाख सिंह को थाना नवाबगंज भेजा गया।

पुलिस लाइन के उप निरीक्षक मनोज शुक्ला की कोतवाली फर्रुखाबाद में तैनाती की गई। पेशी कार्यालय सीओ लाइन की महिला उप निरीक्षक श्रीमती संजू मिश्रा की थाना मऊदरवाजा, पुलिस लाइन के उप निरीक्षक अनिल सिकरवार की थाना जहानगंज में नियुक्ति की गई। यूपी-112 के उप निरीक्षक हरपाल सिंह का थाना राजेपुर, थाना राजेपुर के उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह को
थाना अमृतपुर स्थानांतरित किया गया।

महिला थाने के उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव को थाना शमसाबाद, पुलिस लाइन के उप निरीक्षक महेन्द्र पाल सिंह को थाना मेरापुर, यूपी 112 के
उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र को थाना जहानगंज भेजा गया है।

error: Content is protected !!