हर्ष फायरिंग में 2 बच्चे घायलः प्रधान पति गिरफ्तार महिला को गोली मारने में कई फंसे

 

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) शादी समारोह में प्रधान पति ने शराब के नशे में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर रुतवा जमाया। गोली लगने से 2 बच्चे घायल हो गए पुलिस ने प्रधान पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कंपिल के ग्राम सिकंदरपुर खास में बीती रात पप्पू कश्यप के बेटे आकाश की शादी का कार्यक्रम चल रहा था।

गांव के प्रधान के पति सत्यपाल राजपूत भी शादी समारोह में मौजूद थे।द्वारचार की रस्म पूरी की जा रही थी प्रधान पति सत्यपाल सिंह राजपूत ने रात 11.30 बजे  अपनी पिस्टल से 2 फायर हवाई किए। तीसरा फायर किया तो वो मिस हो गया मिस हो जाने के बाद सत्यपाल सिंह ने पिस्टल नीचे को की। तभी तीसरा फायर भी हो गया द्वारचार की रस्म देखने गांव के बच्चे व औरतें एकत्र थे।

गोली 9 वर्षीय अनुराग पुत्र राजीव कश्यप के कोख में लगी यह गोली अनुराग का शरीर चीरती हुई दूसरे बच्चे 8 वर्षीय प्रियांशु पुत्र शंभू बाथम के कोख में जाकर फंस गई। जिससे दोनों बच्चों की हालत गंभीर हो गई। बच्चों के घायल होते ही शादी समारोह में भगदड़ मच कर भय व्याप्त हो गया गंभीर घायल बच्चों को सीएचसी कायमगंज ले जाया गया।

वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। हादसे की जानकारी होते ही सीओ सोहराब आलम एवं कंपिल थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मौके से पिस्टल के दो खोखे बरामद किए पुलिस ने प्रयास करके प्रधान पति सत्यपाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सोहराब आलम ने मीडिया को बताया कि प्रधान पति सत्यपाल राजपूत के पास हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है उन्होंने बताया कि घायल बच्चों का सैफई मेडिकल में इलाज चल रहा है।

महिला को गोली मारने में कई फंसे

थाना मेरापुर के ग्राम गुठिना निवासी धर्मेंद्र सिंह ने मां को गोली मारने के मामले में गांव के रामसेवक तिवारी एवं उनके बेटे अमित अतुल तथा भाई सुरेंद्र तिवारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। धर्मेंद्र को मार डालने के लिए बीते दिनों आरोपियों ने उसे खेत पर गए लिया अतुल ने मार डालने के लिए धर्मेंद्र पर गोली चलाई। इसी दौरान धर्मेंद्र की मां सरस्वती देवी बीच में आ गयी जिससे सरस्वती देवी को गोली लग गई।

गंभीर घायल सरस्वती को मोहम्दाबाद सीएचसी से लोहिया अस्पताल तथा वहां से सैफई मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!