इकलाख नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष व मुन्ना गुप्ता संरक्षक बने

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने आज नगर व्यापार मंडल एवं जिला खाद एवं बीज व्यापार मंडल की घोषणा कर दी। हाजी इकलाख मोहम्मद खां को नगर व्यापार मंडल का अध्यक्ष, राकेश कुमार सक्सेना को नगर महामंत्री, रामजीलाल पाठक को संयुक्त महामंत्री, राजन राय जौली राजपूत को कोषाध्यक्ष एवं

आनंद होटल के मालिक आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता पत्रकार को व्यापार मंडल का संरक्षक बनाया गया।

योगेंद्र प्रकाश आर्य को जिला खाद एवं बीज व्यापार मंडल का अध्यक्ष, महेंद्र सिंह शाक्य को महामंत्री एवं प्रमोद शाक्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी दौरान नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद नवनियुक्त हाजी मोहम्मद इकलाख खां ने युवा नगर की कमेटी घोषित की। अंकुर श्रीवास्तव को युवा कमेटी का नगर अध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता को नगर महामंत्री, रोशन कश्यप उर्फ राजा को नगर महामंत्री, गोपाल सिंह कश्यप को नगर कोषाध्यक्ष घोषित किया।

नवनियुक्त पदाधिकारी एवं मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक दूसरे का फूल मालाओं से स्वागत किया। नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इकलाख खां ने मीडिया को बताया कि मुझे छठवीं बार नगर व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आज तक मेरे ऊपर किसी से फूटी कौड़ी तक लेने का आरोप नहीं लगा। अन्य श्रेत्रीय कमेटियों की घोषणा एक सप्ताह में कर दी जाएगी। युवा कमेटी के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव की टीम की के तीन वर्षीय कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा की आज पुनः तेजतर्रार जांबाज अंकुर श्रीवास्तव को युवा का नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

सभी लोग मिलकर यह प्रयास करेंगे कि किसी भी व्यापारी के सम्मान में कोई चोट न पहुंचे। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि आज सौभाग्य का दिन है अच्छी व्यवस्था की शुरुआत हुई है मैंने ही पहली बार हाजी हाजी इकलाख मोहम्मद खां को व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष बनाया था। तब से वह बराबर इसी पद पर काबिज है मैं उनकी उन्नत की कामना करते हुए आशीर्वाद दे रहा हूं।

वह सदैव जिला कमेटी का सहयोग करते रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा की गैर मौजूदगी की चर्चा होने पर बताया गया कि वह अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। नगर के अनंत होटल के सभागार में संपन्न हुए कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ लालू कनौजिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम, जिला महामंत्री नरेश पालीवाल व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!