फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने आज श्याम सुंदर गुप्ता को जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष घोषित किया। नगर के बढ़पुर के उत्सव गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में पदाधिकारी के नामों की घोषणा की गई। व्यापारी कमलेश गुप्ता को युवा व्यापार मंडल का अध्यक्ष अंकित कनौजिया को मंत्री एवं लवी खान, राजीव गुप्ता, दीपक कुशवाहा, शिवम दीक्षित, गौरव दुबे को भी पदाधिकारी बनाया गया।
पदाधिकारी बनने की खुशी में श्याम सुंदर गुप्ता एवं कमलेश गुप्ता का बड़ी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नए पदाधिकारियों ने जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी का फूल मालाओं से एवं शाल उडाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल कनौजिया, वरिष्ठ व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। कथित मीडिया प्रभारी पत्रकारों का सहयोग करने के बजाय मंच पर विराजमान रहे। वह पत्रकारों को मनोनीत पदाधिकारियों के नामों का प्रेस नोट भी उपलब्ध नहीं करा सके।