फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद इखलाक खां ने आज साप्ताहिक व्यापार मंडल, युवा साप्ताहिक व्यापार मंडल एवं महिला नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की है। नितिन कुमार गुप्ता को साप्ताहिक व्यापार मंडल का अध्यक्ष, रामू कश्यप को महामंत्री एवं सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष अध्यक्ष बनाया गया। आमिर को युवा साप्ताहिक व्यापार मंडल का अध्यक्ष अध्यक्ष, मोहक अग्रवाल को महामंत्री एवं केशव पांडे को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
श्रीमती प्रीति गुप्ता को महिला नगर उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष,श्रीमती अनीता शर्मा को चेयरमैन, श्रीमती नेहा मिश्रा को महामंत्री एवं श्रीमती निशा गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाई गई। करीब पौन घंटे विलम्ब से शुरू हुए कार्यक्रम का संचालन नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद उर्फ मुन्ना गुप्ता पत्रकार ने किया। सभी पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत कर फुटपाथी दुकानदारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नगर के रेलवे रोड स्थित अनंत होटल में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल उर्फ लालू कनौजिया, नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश सक्सेना कोषाध्यक्ष राजन राय जौली राजपूत, श्याम सुंदर गुप्ता अंकुर श्रीवास्तव आदि अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।