फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पड़ा चौपाल की चर्चा के दौरान सपा नेता डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए तीखे प्रहार किये। समाजवादी पार्टी अब हर जगह, हर बार अब पीडीए की राजनीति को आगे बढ़ाने में काफी हद तक जुटी हुई है। पार्टी के नेता जगह जगह पीडीए जन चौपाल लगाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।
अमृतपुर विधानसभा के ग्राम अजीजाबाद एवं हुसैनपुर तराई क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं पूर्व प्रत्याशी रहे प्रदेश सचिव डॉ जितेन्द्र सिंह यादव द्वारा बूथ स्तर पर पीडीए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आज पीडीए देश का राजनीतिक मुद्दा बन गया है और अपने हक के लिए समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद लगाकर बैठा है। उन्होंने कहा कि पीडीए की लड़ाई बहुत लंबी है जिसे अखिलेश यादव लड़ रहे हैं।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा क्या है। जिसे ना जनता समझ पा रही है ना ही उनकी सरकार और ना ही उनके ख़ुद के नेता। सरकार जो कुछ कर रही है उससे ऐसा साबित हो रहा है, कि सरकार अहंकार के नशे में है और जनता और जनमानस को आगे बड़ी कठिनाई होगी है। पीडीए की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उठाई है जिसे राजनीति, सामाजिक, न्याय और शिक्षा स्वास्थ्य से जरुर आगे बढ़ाया जाएगा। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि समाजवादी लोग सबकी मदद करते हैं।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भोला यादव,सुभाष पाल,सह मीडिया प्रभारी रवि यादव,जिला सचिव अमीर सिंह यादव,साहव खान जिला सचिव,संजू प्रधान,लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग यादव,विकास कुमार दीपू, नगर अध्यक्ष अश्विनी यादव,नगर अध्यक्ष अरविंद यादव,नागेंद्र यादव, बीके गंगवार,अखिलेश मिश्रा,अमित यादव,नीतीश जोशी,आशीष उखरा आदि क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।