सपाइयों ने किया सांसद नरेश उत्तम पटेल का जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) सपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जनपद आगमन जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में जगह-जगह श्री पटेल का स्वागत किया। सर्वप्रथम बहौरीकपुर पर जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार ने अपने तमाम साथियों के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर उनके साथ जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, वरिष्ठ नेता जेपी वर्मा, प्रदेश सचिव मंदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष रोमित सक्सेना, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मो इजहार खां,विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर नरेंद्र यादव, जिला सचिव एवं सभासद विजय अनुरागी, विनीत कटियार आदि लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके उपरांत रोहिल्ला चौराहे पर नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद मनोज यादव एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मदाबाद हरीश यादव ने स्वागत किया।

इसके उपरांत युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सिरौली में अपने गेस्ट हाउस पर सांसद नरेश उत्तम का फूल माला एवं शाल उढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नरेश उत्तम पटेल ने युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव द्वारा आयोजित पीडीए चर्चा में तमाम साथियों के समक्ष पीडीए की चर्चा व महत्व से अवगत कराया। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए सभी पीडीए के लोगों को एकजुट रहने की अपील की व पर्चे वितरित किए।

इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ सपा नेता श्री राजेंद्र सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे। नवाबगंज स्थित गेस्ट हाउस में कायमगंज विधान सभा प्रभारी सर्वेश अंबेडकर ने पूर्व नगर अध्यक्ष विजय यादव के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ अशोक अंबेडकर, रवि यादव, राजपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अपने चहेते नेता के साथ फोटो खींचने एवं सेल्फी लेने की होड लगी रही। नवाबगंज में नगर अध्यक्ष अश्विनी यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेंश उत्तम पटेल साहब सांसद शांल और पगड़ी भेंट कर स्वागत किया गया।

कायमगंज विधानसभा प्रभारी अशोक अंबेडकर जी, विजय यादव जी, बंटी यादव जी, बिजेंदर यादव प्रधान, साजिद अली खान, नवरंग सिंह, राजीव यादव प्रधान, अजय राज , राहुल सभासद जी, अमन सूर्यवंशी, आकाश भाटिया, प्रताप सिंह, रोहित उखरा, प्रशांत बेग, अशोक फौजी, सुरजीत दुनाये आदि तमाम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

कायमगंज रोड के ग्राम परम नगर में समाजवादी युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव के द्वारा में द्वारा नरेंश उत्तम पटेल साहब का रवि यादव,वी के गंगवार ने शांल और पगड़ी भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधान शिवम यादव राजपाल यादव अंशुल यादव अमन सूर्यवंशी अतिन पाल विनीत कुमार काका महेंद्र सिंह यादव अनिल यादव मनोज यादव वीरू यादव आदि तमाम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद श्री पटेल ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा के हजारों वोट काटकर कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने से वंचित किया जाता है। इस दौरान सपा नेता डॉक्टर नवल किशोर शाक्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ नदीम फारुकी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!