महिला दिवस: आज की महिलाएं हर कार्य करने में सक्षम

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान एवं एवीएस फाउंडेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां बागीश्वरी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। आयोजन में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें वंशिका वर्मा, विंध्या गोयल, राधिका सोमवंशी, अंजली वर्मा एवं सोनिका पाल ने नारी सशक्तिकरण पर नाटक प्रस्तुत किया। राधिका एवं रुद्रांश ने महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया की कैसे हम आज हर कदम पर आगे बढ़ रहे हैं और हम जो करना चाहते हैं उसको करने में सक्षम है।

प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर कार्य करने में सक्षम है हमें किसी से अपनी तुलना करने की आवश्यकता नहीं है। हम अपनी मेहनत और ईमानदारी से हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम आगे बढ़ रहे हैं और किसी अन्य महिला को देखते हैं जो की कार्य करने में सक्षम नहीं है उसे मोटिवेट करके उसको भी आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए न कि हम उसका उपहास करें।

जब हम ऐसा सोचने लगेंगे उसे दिन हम सभी महिलाएं अपने आप आगे बढ़ जाएंगी। वैसे भी आज हर क्षेत्र में महिलाएं कार्यरत है यह हमारे लिए एक उपलब्धि है। इस दौरान प्रतिभागी छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्णिमा दीक्षित, सुपर्णा मिश्रा शैलेन्द्र,प्रखर सक्सेना, आदृजा जौहरी, सोनेलाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फाल्गुनी ने किया।

error: Content is protected !!