फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) शमशाबाद थानाध्यक्ष तरुण सिंह की टीम ने सोने की तीन अंगूठी चुराने वाली तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घेराबंदी करके जनपद बदायूं थाना उसैत के ग्राम मसूदपुरा निवासी अमरजा खान पत्नी स्व० इमरान, सबाना पत्नी शब्बू एवं नसीम उर्फ सलीम की पत्नी निशा उर्फ इदुल को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास चुराई गई तीन अंगूठियां के अलावा अन्य जेवरात बरामद हुए।
5 मार्च को शमशाबाद सर्राफ शिशिर रस्तोगी अपनी दुकान पर बैठे थे तभी आरोपी महिलाओं ने शिशिर से जेन्ट्स अंगूठी दिखाने को कहा। शातिर महिलाओं ने अंगूठी देखने के बहाने असली अंगूठी चुरा ली। उनके स्थान पर नकली अंगूठी देकर यह कहा अंगूठी पसंद नहीं है। जब शिशिर रस्तोगी ने कुछ समय बाद देखा कि की महिलाएं असली अंगूठी ले गयी तथा नकली अंगूठी वापस की हैं।
मोहल्ला दुबे निवासी शिशिर रस्तोगी पुत्र नमो नारायण रस्तोगी अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस द्वारा एसओजी टीम व सर्वेलांस टीम एवं मुखबिर के सहयोग से तीनों महिलाओं को जाल बिछाकर पकड़ लिया।
अभियुक्तों से बरामद माल का विवरण
1. 4 जेन्ट्स अंगूठी जिसमें एक दबी हुई
2. 2 महिला अंगूठी
3. 1 चैन
4. 3 महिला अंगूठी चांदी
5. 5 लोंग
6. एक जोडी कुण्डल
7. एक जोडी कुण्डल
8. एक कडा
9. दो मोबाइल
10. 1150 रुपये