अंकुर श्रीवास्तव युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी प्रदेश महामंत्री श्री योगेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री राजू छाबड़ा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि प्रदेश संगठन महामंत्री संत मिश्रा व प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से अंकुर श्रीवास्तव को नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। पूर्व में अंकुर श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री रहे हैं।

अंकुश श्रीवास्तव का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व में जो दायित्व दिया है उसका अच्छे से निर्वाहन करेंगे, व्यापारियों के लिए पहले भी खड़े रहते थे। प्रदेश नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के किसी भी जनपद में यदि व्यापारियों को हमारी आवश्यकता पड़ती है तो हम वहां भी पहुंच कर व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि व्यापारी पीड़ित होगा तो आंदोलन की प्रक्रिया को आजमाया जाएगा।

error: Content is protected !!