फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) तथागत संभ्रान्त नागरिक संगठन की बैठक में सपा नेता नागेंद्र शाक्य को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य के आवाहन पर बीती शाम आनंद भान शाक्य, नागेंद्र शाक्य, रामवीर सिंह शाक्य, गिरजा शंकर शाक्य, संतोष कुमार शाक्य राधेश्याम शाक्य अंचल सिंह कुशवाहा, शेर सिंह शाक्य, सुरेंद्र कुमार शाक्य, दीपक शाक्य बीती शाम उनके आवास पहुंचे।
बैठक में 23 मार्च को नवभारत सभा भवन में होने वाले शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। मंच संचालन की जिम्मेदारी नागेंद्र शाक्य को दी गई। जबकि संतोष शक को भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। बैठक तय किया गया कि झौनी नगला, पखना, कंपिल आदि स्थानों पर स्वयं की जमीन पर बुद्ध विहार बनवाने वाले समाजसेवियों को सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में सभी लोगों को पंचशील पत्रिकाएं पहनाकर स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम में फूल माला मालाओं का बहिष्कार किया गया। सभी पदाधिकारी को सुबह 10 बजे ही कार्यक्रम स्थल पहुंचने को कहा गया। पदाधिकारी को परिवार की महिलाओं को भी सम्मेलन में लाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी पदाधिकारी को सम्मेलन से पूर्व अपना फोटो जिला अध्यक्ष को देखकर स्वयं सेवक का कार्ड बनवाने की सलाह दी गई। सम्मेलन के प्रचार के लिए कल सुबह संगठन की टीम कमालगंज एवं जहानगंज क्षेत्र के सजातीय गांवों का भ्रमण करेगी।
इससे पूर्व संगठन के शिव कुमार शाक्य, रामवीर सिंह शाक्य, आनंद भान शाक्य, राधेश्याम शाक्य, पूर्व प्रधान सुबोध शाक्य आदि ने आवास पर जाकर भाजपा विधायक सुशील शाक्य से भेंट की। विधायक सुशील शाक्य को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया। विधायक सुशील शाक्य से कार्यक्रम में सहयोग करने एवं सजातीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में लाने के लिए कहा गया। श्री शाक्य ने सम्मेलन में भीड़ लाने की जिम्मेदारी संदीप शाक्य को सौंपते हुए सम्मेलन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।