फतेहचंद वर्मा के जिला अध्यक्ष बने: लोधियों में खुशी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज रविवार को भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला चुनावधिकारी डॉ सुमन चतुर्वेदी एवं जिला पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री जालौन भानु प्रताप सिंह वर्मा की उपस्थिति में जिला महामंत्री फतेहचंद राजपूत को भाजपा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। श्री राजपूत के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही लोधी समाज में खुशी प्राप्त हो गई। माना जा रहा है कि सांसद मुकेश राजपूत ने अपने करीबी की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी कराकर अपनी ताकत का एहसास कराया है।

जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले नेताओं में मायूसी छा गई। लेकिन उन्होंने भी जिलाध्यक्ष श्री वर्मा को बधाई देकर अपनी नाराजगी छिपाई। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की घोषणा से पूर्व जिला संगठन प्रभारी शिव महेश द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने विचार व्यक्त किया। जिला चुनाव अधिकारी डॉ सुमन चतुर्वेदी ने कहा भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करने वाली पार्टी है उसका संगठन भी लोकतंत्र व्यवस्थाओं से परिपूर्ण है जहां पर एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े-बड़े दायित्वों का निर्वहन करता है। भाजपा संगठन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कार्य करने का अवसर देती है।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार जनपद में भी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का निर्वाचन कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद जनपद से जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा को प्रदेश चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा की प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार जनपद संगठन पर्व अभियान की समाप्ति का निर्देश प्राप्त हुआ जिसके लिए मुझे पर्यवेक्षक के रूप में जनपद भेजा गया है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करने वाली पार्टी है पूरे लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के तहत संगठन पर्व अभियान को चलाया गया। जिसमें नए-नए कार्यकर्ताओं को कार्य करने का अवसर मिला।

इसी के तहत जिला अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई। जिसके तहत भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा जो दायित्व प्रदेश नेतृत्व ने मुझे सौपा है कार्यकर्ताओं का सम्मान रखते हुए इस दायित्व का निर्वाहन पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की बात संगठन के माध्यम से पूरी तरह सुनी जाएगी नए कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत एवं विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर एक बार अपना परचम लहराएंगे। इस अवसर पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सांसद मुकेश राजपूत, विमल कटियार, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता सरदार तोषित प्रीत सिंह ने फूल माला से जिलाध्यक्ष श्री वर्मा का स्वागत कर बधाई दी। श्री वर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

error: Content is protected !!