फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के संगठन ने कमालगंज निवासी रघुवीर शाक्य को तहसील सदर का अध्यक्ष मनोनीत किया है। तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष विमलेश शाक्य,जिला संगठन सचिव डॉ भोजराज शाक्य की टीम कमालगंज में आरपी कॉलेज के निकट रहने वाले रघुवीर शाक्य के यहां पहुंची।
पदाधिकारियों ने रघुवीर शाक्य को मनोनयन पत्र भेंट किया। इस दौरान श्री शाक्य के पुत्र प्रवक्ता सचिन शाक्य एवं शिक्षक गौरव शाक्य मौजूद रहे। टीम खुदागंज निवासी खुशीराम शाक्य के आवास पहुंची। वहां पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधान सोबरन सिंह शाक्य उर्फ मन्ना आदि के साथ बैठक की।
इससे पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने कमालगंज में सत्यम फोटो स्टूडियो के मालिक गिरिराज सिंह कुशवाहा को नगर अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौपा। संगठन के पदाधिकारी कमालगंज निवासी दिवंगत पत्रकार विनय कुशवाहा के आवास पर भी गए।
थाना जहानगंज के ग्राम कोठी कोरी खेड़ा में बैठकर हुई। वहां रवि शाक्य एडवोकेट ने गांव के श्रीराम शाक्य, हुकुमचंद शाक्य, बृजपाल शाक्य, दिनेश चंद्र शाक्य, कैलाश चंद्र शाक्य, शिवकुमार शाक्य, लालू शाक्य, देशराज शाक्य दीपक शाक्य दुर्विजय शाक्य को बुलाया था। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले संजय शाक्य एडवोकेट भी पहुंचे। जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने ग्रामीणों को संगठन की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी उन्होंने 23 मार्च को ठंडी सड़क स्थित नवभारत में आयोजित शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में आने को कहा।
ग्राम चकेनगला करम चंदपुर में प्रधान दफेदार शाक्य, जदुनाथ सिंह शाक्य, डॉक्टर सुनील सिंह आदि के साथ सम्मेलन को सफल बनाने की बातचीत हुई। सभी स्थानों पर हुई बैठक के दौरान सजातीय बंधुओं ने सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में आने का वादा किया। इस दौरान अनेकों लोगों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। आज जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य एवं जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य ने ग्राम कुइयांबूट,आरमपुर,अजमतपुर, पचपुखरा,नगला झौनी, खेड़ा, सरैया एवं नेकपुर खुर्द गांव में व्यापक प्रचार कर समारोह के आमंत्रण पत्र वितरित किये।