फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नगर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में आज तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन की ओर से शाक्य कुशवाहा मौर्य एवं सैनी समाज का सम्मेलन हर्षोउल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना से हुआ। कथावाचक भागीरथ बौद्ध ने बुद्ध वंदना कराने के बाद तथागत के भजन सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
सपा नेता डॉ नवल किशोर शाक्य की धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका शाक्य ने दिवंगत शिव शरण शाक्य, श्रीमती सरिता शाक्य एवं शिक्षक महेंद्र प्रताप शाक्य को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने बौद्ध संस्कृति को बचाने के लिए बोधगया के आंदोलन में भाग लेने की अपील की। समाज को आगे बढ़ने का आवाहन करते हुए कहा कि बेईमानी के कारण पद नहीं मिल पाया। उनका इशारा चुनाव में डॉक्टर नवल किशोर को हराये जाने की ओर था। सभागार के बीच से जाते समय श्रीमती प्रियंका ने समाज के स्त्री पुरुषों के हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष गिरजा शंकर शाक्य ने पूर्व में बुद्ध जयंती मनाने वाले स्व0 पातीराम बौद्ध, फूलचंद शाक्य, रामचंद्र कुशवाहा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें याद किया।
उन्होंने सरकारी नौकरियों की भर्ती में सजतीय लोगों की बहुत कम संख्या होने पर निराशा व्यक्त करते हुए शिक्षा ग्रहण करने पर जोडर दिया। प्रधान अनंगपाल सिंह कुशवाहा ने समाज के उत्थान के लिए नई संस्था बनाकर सराहनीय कार्य करने वालों को बधाई। उन्होंने इसी तरह भव्यरूप से बुद्ध जयंती मनाई जाने की कामना करते हुए शिक्षा पर जोर दिया। भंते नाग सेन ने समाज में व्याप्त कुरीतियों का बहिष्कार करने का आवाहन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए शिक्षित होने संगठित होकर संघर्ष करने को कहा।
उन्होंने पंच शीलों का पालन करने पर जोर देते हुए आपसी विवाद को पंचायत के माध्यम से निपटाए जाने जाने को कहा। उन्होंने बुद्ध विहार बनवाने वालों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भाग्यवान बताया। उन्होंने 10 दिन का प्रशिक्षण लेने का आवाहन करते हुए महिलाओं से बच्चों को शिक्षित करने को कहा। धर्मपाल बौद्ध ने कहा कि कई संगठन बनकर टूट गए संगठन चलाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने सजातीय लोगों को भ्रमित न होने का संदेश दिया। कैप्टन प्रभात ने संगठन के कार्य की प्रशंसा करते हुए ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, जिला उपाध्यक्ष शिक्षक विमलेश शाक्य, संगठन मंत्री शेर सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य पुस्तकालय प्रभारी सुरेंद्र सिंह शाक्य, भाजपा नेता अवनीश शाक्य, जितेंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट, सूरजपाल शाक्य, कमलेश शाक्य, यादव सिंह शाक्य एडवोकेट, सभासद महेश चंद्र शाक्य, नीरज प्रताप शाक्य, सुमित शाक्य, पूर्व प्रबंधक सुरेश चंद्र शाक्य, प्रवक्ता श्रीमती मिथलेश शाक्य, ब्लाक मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष पूर्व एसआई भूपेंद्र सिंह शाक्य, महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्य आदि ने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में संरक्षकों को पंचशील पट्टिकाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। बुद्ध विहार बनवाने वालों के कार्यों की सराहना करते हुए उनको प्रशस्ति पत्र एवं सम्राट अशोक की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। धम्मा लोकों बुद्ध विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने अपने जीवन काल में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए का कि लोग मुझे मरने के बाद याद करेंगे। सम्मेलन में सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट, पूर्व प्रधानाचार्य जानकी प्रसाद शाक्य, फकीरे लाल शाक्य, किसान यूनियन के नेता अरविंद शाक्य, राजवीर शाक्य एडवोकेट, सुगर सिंह शाक्य, पूर्व एसडीओ जय सिंह कुशवाहा, पूर्व जेई वेदराम शाक्य, संतोष कुमार शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, पुष्पराज शाक्य।
महेश शाक्य, आढती रामौतार शाक्य, शिक्षक प्रवेश शाक्य, पूर्व प्रधान मिथुन शाक्य, रघुवीर शाक्य सभासद शक्ति सिंह कुशवाहा,पूर्व प्रधान सुबोध शाक्य, आढती शैलेश शाक्य, कमल शाक्य उर्फ ठाकुर, रविंद्र शाक्य उर्फ बबलू आदि हजारों लोग मौजूद रहे। लेखपाल अवनीश शाक्य गीत सुनकर मनोरंजन किया। जबकि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने मोहम्मदाबाद के शास्त्री नगर कैथल नगला निवासी समाजसेवी निवासी विपिन सैनी को टाउन एरिया मोहम्मदाबाद का नगर अध्यक्ष मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता नागेंद्र सिंह शाक्य ने किया। जबकि अध्यक्षता गणेश नमकीन वाले रघुवर दयाल मौर्य ने की।