फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) गंगा में नहाते समय बालक आशिक एवं युवक अभिषेक कटियार उर्फ मोंटू की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना कादरी गेट के ग्राम अमेठी कोहना निवासी राजीव जाटव राजमिस्त्री अपनी पत्नी सोनम 8 वर्षीय पुत्र आशिक एवं छोटे बेटे कार्तिक के साथ गंगा स्नान करने पांचाल घाट गए थे। राजीव सुबह करीब 7 बजे बेटे कार्तिक को नहला रहे थे, उसी समय आशिक गहराई में जाने के कारण डूबने लगा।
यह देखकर राजीव आशिक को बचाने गए तो वह भी डूबने लगे। आशिक को जब तक बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। आशिक के शव को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नेकपुर चौरासी निवासी अजय प्रताप कटियार का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कटियार उर्फ मोंटू अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ गंगा नहाने गया था। गहराई में जाने के कारण साथी श्लोक गंगा में डूबने लगा।
यह देखकर अभिषेक उसे बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ा नाविको ने प्रयास करके श्लोक को डूबने से बचा लिया लेकिन अभिषेक को नहीं बचाया जा सका। उसके शव को गंगा से निकल गया परिजन अभिषेक के शव को घर ले गए। बताया गया कि अजय प्रताप का एक मात्र पुत्र मोंटू डी फार्मा कर रहा था, मोंटू की मौत पर उसकी मां सीता देवी बुरी तरह बिलखती रही। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय घटनास्थल पहुंची।