फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) फिंगर खाने वाले युवक की बेवजह पिटाई करने वाले हमलावर अल्पसंख्यकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्राम देवरान गढ़िया निवासी सुमित पुत्र रामप्रकाश ने बीती रात दर्ज कराई रिपोर्ट में कहां है कि आज शाम लगभग 7.45 बजे मै आजाद नगर (भटपुरा) कमालगंज में पंचायत घर के पास फिंगर खाने गया था। गांव का मेरा दोस्त नितिन पुत्र सुरेन्द्र भी गया था। ब्रेच पर बैठकर फिंगर खाने के दौरान हनीफ का पुत्र नाम नामालूम निवासी ग्राम आजाद नगर (भटपुरा) फिंगर के ऊपर से निकलने लगा।
जब मैने इस बात का विरोध किया तो उसने धमकी दी और गाली गलौज कर जबरन निकलने लगा। मना करने पर हनीफ के पुत्र ने आवाज लगाकर अपने साथियों को बुलाया। तभी कमरुद्दीन पुत्र कयामुद्दीन, असरुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन, हनीफ के 3 पुत्र, कल्लू पुत्र शौकत अली, निसामुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन, पोती पुत्र इकरार, भोला पुत्र इकरार, नूर आलम पुत्र नामालूम, सब्बू पुत्र शरीफ, वसीम पुत्र अनीश तथा 5 अज्ञात लोग हाथो मे लाठी डण्डा लेकर आये।
जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आये दोस्त नितिन के साथ भी मारपीट की। हम दोनों खुद को बचाते हुये सत्यपाल पुत्र हरिशचंद की डेयरी मे घुस गये। वहां भी इन लोगो ने मारपीट कर डेयरी मे रखा दूध फैला दिया।




