यादवों का शाक्यों पर हमला: सुशील शाक्य ने की पैरवी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) दबंग यादवों के द्वारा किए गए हमले में अनेकों शाक्य घायल हो गए। पुलिस ने घायल सहित 10 शाक्यों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली कायमगंज के ग्राम इनायत नगला के ग्रामीण तीन ट्रैक्टरों एवं अनेकों बाइकों से वृद्ध राम प्रकाश शाक्य के शव का दास संस्कार करने ढाई घाट शमशाबाद गए थे। ग्रामीणों का पान मसाला खरीदने को लेकर ठेली दुकानदार से विवाद हो गया। ठेली दुकानदार की सूचना पर पड़ोसी यादव गांव वाजिदपुर के दर्जनों लोग लाठी डंडा लेकर घाट पहुंचे। जिन्होंने ट्रैक्टर ट्राली लोगों को घेर कर लाठी डंडों से हमला करके पत्थर चलाएं।

हमले में इनायत नगला निवासी हिमांशु पुत्र राम किशोर शाक्य, रूप सिंह शाक्य पुत्र अहिबरन सिंह शाक्य एवं ग्राम भकुसी निवासी रिश्तेदार अर्जुन सिंह सहित कई लोग घायल हो गए। घायल ग्रामीण ट्रैक्टरों से वापस घर जा रहे थे जब ट्रैक्टर थाने के बाद गल्ला मंडी के निकट से गुजर रहे थे तभी शमशाबाद पुलिस में दो ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल रूप सिंह एवं ट्रैक्टर चालक रामजी लाल व सुखराम तथा जयवीर टेलर चौखे लाल जबर सिंह हीरालाल रामजीलाल ईश्वर दयाल श्यामा चरन को हिरासत में ले लिया।

दाह संस्कार में सपा नेता डॉक्टर नवल किशोर शाक्य के छोटे भाई अभिषेक शाक्य गए थे। उनके चले जाने के बाद करीब 2 बजे शाक्यों पर हमला किया गया। यह सूचना मिलने पर अभिषेक शाक्य थाना शमशाबाद पहुंचे। उन्होंने साथियों को छोड़ देने एवं घायलों का परीक्षण कराने के लिए थाना अध्यक्ष से बातचीत। लेकिन थानाध्यक्ष तरुण सिंह ने उनकी एक नहीं सुनी। प्रधान जी कहे जाने वाले अभिषेक शाक्य संकरी 6 बजे यह कहकर थाने चले गए कि उनके परिवार में शादी का कार्यक्रम है।

गांव के कोटेदार मनोज शाक्य ने कायमगंज निवासी कर्मवीर शाक्य को घटना की जानकारी देकर विधायक सुशील से मदद कराने को कहा। मनोज ने शमशाबाद के भाजपा नेता विजय गुप्ता को घटना की जानकारी देकर मदद करने की गुहार लगाई। पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने थाना अध्यक्ष निर्दोष शाक्यों को छोड़ने के लिए कहा। लखनऊ में मौजूद भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने थाना अध्यक्ष से निर्दोष शाक्यों को छोड़ने के लिए दबाव बनाया। सायं करीब 6.20 बजे पुलिस ने हिरासत में लिए गए 9 शाक्यों को छोड़ दिया और गंभीर घायल रूप किशोर शाक्य के मेडिकल कराने की कार्रवाई शुरू की।

तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन शमशाबाद के नगर अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य ने भी पीड़ित सजातीय लोगों की कोई मदद नहीं की। कोटेदार मनोज शाक्य ने घटना की जानकारी देते हुए एफबीडी न्यूज़ को बताया की जितेंद्र शाक्य थाने आकर यह कहकर कर वापस चले गए कि तुम लोग मेरे कार्यालय में आओ। कोटेदार ने बताया शमशाबाद थानाध्यक्ष ने हमलावरों से रुपए लेकर सजातीय लोगों को बंद करने का प्रयास किया। लेकिन वह लोग विधायक सुशील शाक्य की सिफारिश पर छूट गए हैं।

विधायक ने फोन पर दो बार एसओ से बात की कोटेदार ने बताया कि प्रधान जी अभिषेक यह कह कर चले गए कि उनके परिवार में शादी का कार्यक्रम है। मैंने पुलिस से साफ कर दिया था कि रिश्वत के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं देंगे बल्कि थाने के सामने और गांव वालों को बुलाकर शुद्धिकरण की कार्रवाई करेंगे। कर्मवीर शाक्य ने बताया कि मैंने विधायक सुशील शाक्य को घटना की जानकारी दी थी उनकी सिफारिश पर ही पकड़े गए सभी लोग छूट गए हैं।

एफबीडी न्यूज के द्वारा संपर्क किए जाने पर थाना अध्यक्ष तरुण कुमार सिंह यह तक जानकारी नहीं दे सके कि हमले में कितने लोग घायल है और कितने लोग पुलिस हिरासत में है उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है रिपोर्ट दर्ज हो जाने पर घटना की जानकारी दी जाएगी।

<

error: Content is protected !!