युवक का शव मिला: हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कमालगंज थाने के ग्राम गांधीनगर भटपुरा निवासी रामविलास शाक्य के 22 वर्षीय पुत्र फिरोज उर्फ फौजी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फौजी रात 8 बजे मडैइयन घाट पुल के निकट आश्रम मंदिर पर पिता को खाना देने गया था। रामविलास आज सुबह खाने का इंतजार करते रहे वह दोपहर के समय घास लेकर घर पहुंचे तो पता चला कि फौजी घर नहीं आया है।

करीब 2 बजे गांव के चरवाहों ने नाला बघार में फौजी के शव को देखा गया। परिजनों ने फौजी के शव की शिनाख्त की। बड़े भाई ने आरोप लगाया की भाई फौजी को किसी ने मार डाला है। फौजी का बीती शाम अल्पसंख्यकों से झगड़ा हुआ था। सीओ अजय वर्मा एवं इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए कस्बा चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

error: Content is protected !!