फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) शमशाबाद थाने के ढाई घाट में गंगा स्नान करते समय युवक शीलू एवं सत्यम की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। शीलू जनपद मैनपुरी के ग्राम कुचेला निवासी राजू चौहान का 21 वर्षीय की पुत्र था। वह कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम दाउदपुर निवासी मामा बृजेश के घर पर रहता था। दाउदपुर के सत्यपाल आज ट्रैक्टर से गंगा को पहनावा करने ढाई घाट गए थे। नहाते समय गहराई में चले जाने से शीलू डूब गया। जब तक गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शीलू के पिता मां कुसमा देवी दिल्ली में रहते हैं। शीलू दो भाइयों में बड़ा था। सत्यम जनपद गोंडा थाना वजीरगंज के गांव कदरा निवासी मनीष का 17 वर्षीय बेटा था वह जलालाबाद निवासी चाचा दलवीर के साथ गंगा स्नान करने ढाईघाट गया था। उसकी भी गहराई में डूब जाने से मौत हो गई। गोताखोरों ने सत्यम को बाहर निकाला परिजन सत्यम को सीएससी शमशाबाद ले गए डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दलवीर जलालाबाद में अंगूठी के नग का कारोबार करते हैं सत्यम भी दो भाइयों में बड़ा था।








