फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) जिलाधिकारी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत व एआरएम रोडवेज राजेश कुमार के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जयपुर से आने वाली एक बस को चेक किया गया तो उसमें 64 सवारियां यात्रा कर रही थी जबकि बस की क्षमता 30 सवारी की थी। बस पर उत्तर प्रदेश राज्य का 16 हजार का टैक्स भी बकाया था, उसका परमिट समाप्त हो गया था। इन अनियमितताओं के पाए जाने पर बस को रोडवेज बस अड्डा में सीज कर दिया गया।
तथा 31 हजार का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ द्वारा 8 ई-रिक्शाओं को बिना वैध प्रपत्र तथा पंजीकरण वाहन चलाने के अभियोग में पकड़कर सीज कर दिया गया। इन पर 55000 रुपयों का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 15 दो पहिया वाहनों के चालान बिना हेलमेट लगाए वाहन संचालन के उपयोग में किए गए हैं।