लूटपाट करने वाली 11 महिलाएं गिरफ्तार: जेवरात बरामद

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कादरीगेट थाना पुलिस ने सुनयोजित ढंग से महिलाओं के जेवरात लूटने वाली गिरोह की 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी लुटेरी महिलाएं राजस्थान प्रांत के जिला भरतपुर थाना चिकसाना के इकरान आजाद नगर की रहने वाली है। जिनके नाम सोनिया पत्नी राजेश,उजीता पत्नी सुनील,गीता पत्नी सूरजभान, अंजली पुत्री वीरू,बबीता पत्नी रिंकू,राजवती पत्नी कालीचरन अंजू पुत्र जगदीश,राजकुमारी पत्नी राजेश,सोनू पत्नी वीरू,कशमीरा पत्नी करतार एवं सिकंदर की पत्नी सीमा शामिल है।

थाना पुलिस ने सभी महिलाओं को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बीते दिनों शांति नगर पजाबा निवासी सौरभ सिंह पत्नी के जेवरात लूटने वाली महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 5 जून को 10- 11 अज्ञात महिलाओं के द्वारा सौरभ सिंह की पत्नी निशा सिंह को घेरा गया। मारपीट कर गले मे पड़ी सोने की चेन छीनी गई थी। 6 जून श्रीमती सुनीता देवी पत्नी ओमकार निवासी सेन्ट्रल जेल चौराहा मंडी रोड़ द्वारा अज्ञात अभियुक्ताओं द्वारा चेन छीन लेने की रिपोर्ट लिखी गई थी।

श्रीमती शीला देवी पत्नी सतेन्द्र निवासी बजरिया सुभाष नगर थाना मऊदरवाजा के द्वारा अज्ञात महिलाओं के झुण्ड द्वारा को घेर कर ब्लाउज मे रखा पर्स, जिसमे 01 चैन, 01 जोड़ी टोप्स, 01 जोड़ी तोड़िया व आधार कार्ड चोरी कर लेने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। तलाशी लिए जाने पर महिलाओं के पास 9 बटुआ जिसमे 03 पीली धातुकी चेन (06 टुकडे व 01 पूरी चेन) 01 पैन्डल, 01 जोडी टोप्स पीली धातु धातु व 01 जोडी पायल सफेद धातु व 01 आधार कार्ड व 4900 रुपये बरामद हुए। अभियुक्ताओं ने पुलिस को बताया कि हम सभी लोग बस से 4 जून को गंगा दशहरा मेला फतेहगढ़ मे एक साथ चोरी व छिनैती करने के इरादे से आये थे। अक्सर हम सभी ऐसे भीड़-भाड वाले मेलों में चोरी की बारदातें करते है।

error: Content is protected !!