फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम को पार्टी से निष्कासित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने राहत महसूस की है। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में कहा गया है कि मुख्य मंडल प्रभारी ने जिलाध्यक्ष नितिन कुमार गौतम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण संगठन से एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नितिन गौतम पर वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ लगातार अभद्रता करने का आरोप है। मालूम हो की महत्वपूर्ण पद मिलने के बाद नितिन हवा में उड़ने लगे थे। उनकी हवाई उड़ान के कारण उनके पर कतरे गए हैं।












