फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट की आज हुई आवश्यक बैठक में संकिसा स्तूप के अतिक्रमण को मुक्त कराने की रणनीति बनाई गई। अनागारिक कर्मवीर शाक्य अभिधम्म कक्ष में वरिष्ठ ट्रस्टी सरदार सिंह शाक्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉक्टर धम्मपाल महाथैरो व वाईबीएस सेंटर के अध्यक्ष सुरेश बौद्ध को हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में बिसारी देवी संबंधित मुकदमें में गवाही देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्मवीर शाक्य इन लोगों को मुख्तियार नामें के जरिए मुकदमे में पैरवी करने की जिम्मेदारी सौंपेंगे।
जिला स्तर पर बिसारी देवी के मुकदमे में पैरवी करने की जिम्मेदारी डॉक्टर देवेश शाक्य को दी गयी। बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि कायमगंज के समाजसेवी अशोक मौर्य को धम्मालोको बुद्ध विहार परिसर में सम्राट अशोक प्रियदर्शी की संगमरमर की मूर्ति लगवाने को कहा जाएगा। सम्राट अशोक प्रियदर्शी की मूर्ति को समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल के द्वारा लगवाए गए अशोक स्तंभ के निकट लगवाने का निर्णय लिया गया। 10 जुलाई से शुरू होने वाले वर्षावास कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संपन्न करने के लिए बुद्ध विहार के संचालक संचालकों जिम्मेदारी निभाने का आवाहन किया गया।
धम्मालोंको बुद्ध विहार परिसर में लाखों रुपए से निर्माण कार्य कराए जाने के लिए कायमगंज के समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल को धन्यवाद दिया गया और यह तय किया गया कि भविष्य में समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संकिसा मुक्ति संघर्ष समिति के संयोजक कर्मवीर शाक्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम नगला खैरबंद स्थित गांधी विद्यालय में जून 1991 को संकिसा मुक्ति संघर्ष समिति की पहली बैठक हुई थी।
बैठक की अध्यक्षता करने वाले स्वर्गीय लाल बहादुर शाक्य को संकिसा मुक्ति संघर्ष समिति का अध्यक्ष एवं स्वर्गीय श्रीकृष्ण ज्ञानार्थी को महासचिव बनाया गया था। बैठक में दिवंगत विधायक रामौतार शाक्य, गोरेलाल शाक्य, स्वर्गीय पातीराम बौद्ध, स्वर्गीय क लाला फूलचंद शाक्य स्वर्गीय चंद्रशेखर शाक्य (कचौड़ी वाले) चित्रर सिंह शाक्य, जोरावर सिंह शाक्य, स्वर्गीय शिव सिंह शाक्य स्वर्गीय डॉ मुंशीलाल शाक्य, सरदार सिंह एवं कर्मवीर शाक्य मौजूद थे। संघर्ष समिति के निष्क्रिय हो जाने के कारण करीब एक वर्ष बाद कर्मवीर शाक्य को संकिसा मुक्ति संघर्ष समिति का संयोजक बनाया गया था।
बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य, डॉक्टर धम्मपाल महाथैरों, ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट, रघुवीर सिंह शाक्य, डॉक्टर देवेश शाक्य, सुधीर शाक्य एडवोकेट, सरिता नर्सरी वाले सुखराम सिंह शाक्य, रामसेवक शाक्य, संतोष कुमार शाक्य, परमानंद शाक्य, संतोष बौद्ध, प्रधानाचार्य लोकपाल सिंह शाक्य, अध्यापक धर्म सिंह शाक्य, राजेश कुमार शाक्य, पूर्व प्रधान पवन कुमार शाक्य संघदीप बौद्ध, अचार्य गिरीश बाबू शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।