गोली मारने वाला पुलिस की गोली से घायल

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नवाबगंज थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारने वाला सत्यपाल पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जिसको नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। मालूम हो कि थाना नवाबगंज के ग्राम रामनगर पुठरी निवासी सत्यपाल राजपूत ने जमीनी रंजिश के कारण बीती शाम धुआंधार फायरिंग की। गोली लगने से महावीर व उनकी भतीजी रेनू घायल हो गई। जबकि 24 वर्षीय भतीजा आकाश राजपूत की मौत हो गई।

फायरिंग करने वाला सत्यपाल व उसके परिजन गांव से भाग गए। बड़ी घटना हो जाने के बाद मऊ दरवाजा थाना अध्यक्ष बलराज भाटी को भी बुलाया गया मालूम हो श्री भाटी इससे पूर्व थाना नवाबगंज में तैनात थे।पुलिस ने अभियुक्तों को हरदुआ चौराहे पर घेर लिया पुलिस को देखकर सतपाल ने गोली चलाई पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, पैर में गोली लगने से सत्यपाल घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने आज सुबह मीडिया को बताया कि फायरिंग घायल आकाश की लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने हरदुआ चौराहे के पास भागते समय तीन आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस की फायरिंग में सत्यपाल के पैर में गोली लगी। सत्यपाल के साथ ही उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। जिनके पास एक नालू बन्दूक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। बताया गया है कि पुलिस ने सतपाल के भाई शेर सिंह एवं मान सिंह उर्फ फर्रे सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!